ISSN: 3139-9959 (Online)

हरेली तिहार: कृषि विज्ञान केंद्र बस्तर में हर्षोल्लास से मनाया पारंपरिक त्योहार, प्राकृतिक खेती का लिया संकल्प

'हरेली तिहार: छत्तीसगढ़ की संस्कृति व आस्था का प्रतीक'

कृषि विज्ञान केंद्र, कुम्हारावंड, बस्तर में हरेली तिहार के अवसर पर वैज्ञानिकों द्वारा कृषि यंत्रों  की पूजा-अर्चना करते हुए
📷 कृषि विज्ञान केंद्र, कुम्हारावंड, बस्तर में हरेली तिहार के अवसर पर वैज्ञानिकों द्वारा कृषि यंत्रों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए। इस मौके पर वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संतोष नाग, धर्मपाल केरकेट्टा, डॉ. वेंकटेश्वर जल्लारफ़, दुष्यंत पाण्डेय और सनत उइके ने प्राकृतिक खेती, जैविक खाद व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
जगदलपुर, बस्तर। कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर के वैज्ञानिकों द्वारा कुम्हारावंड में हरेली त्योहार बड़े हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती को अपनाने, जैविक खाद और कीटनाशकों के उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. संतोष नाग ने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और आस्था से परिचित कराता है। यह त्योहार मुख्यतः खेती-किसानी से जुड़ा है और किसानों के लिए विशेष महत्व रखता है।

उन्होंने कहा कि इस पर्व पर किसानों को यह प्रण लेना चाहिए कि वे प्राकृतिक खेती की ओर अग्रसर हों और जमीन के स्वास्थ्य को बनाए रखें। डॉ. नाग ने प्राकृतिक कीटनाशी व खाद – निमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत – के उपयोग पर जोर दिया, जिससे पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ एवं खुशहाल बनाने की अपील की।

'कृषि यंत्रों की पूजा व अच्छी फसल की कामना'

हरेली पर्व के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र में विधि-विधान से कृषि यंत्रों – नागर, गैती, कुदाल, रापा, गेड़ी आदि की पूजा-अर्चना की गई। वैज्ञानिकों ने अच्छी फसल के उत्पादन की कामना की और किसानों के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

'वैज्ञानिकों ने निभाई अहम भूमिका'

इस आयोजन में केंद्र के वैज्ञानिक धर्मपाल केरकेट्टा, डॉ. वेंकटेश्वर जल्लारफ़, दुष्यंत पाण्डेय और सनत उइके उपस्थित रहे। सभी वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती और जैविक कृषि के प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।

📰 यह भी पढ़ें

  • हरेली तिहार: कृषि विज्ञान केंद्र बस्तर में हर्षोल्लास से मनाया गया
    पूरी खबर पढ़ें

  • प्राकृतिक खेती अपनाएं, जमीन का स्वास्थ्य बनाएं: हरेली पर डॉ. संतोष नाग
    पूरी खबर पढ़ें

  • बस्तर पुलिस ने चाकू हमले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया
    पूरी खबर पढ़ें

  • कैथलैब शुरू होने के एक महीने में 20 प्रोसीजर, 6 एंजियोप्लास्टी: बस्तर के मरीजों को मिली राहत
    पूरी खबर पढ़ें

  • बोधघाट थाना में "ज्ञान-बोध" पुस्तकालय की शुरुआत
    पूरी खबर पढ़ें

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }