बस्तर पुलिस का बड़ा एक्शन: बोधघाट में 8 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4.5 लाख का माल जब्त

बस्तर पुलिस का बड़ा एक्शन: बोधघाट में 8 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4.5 लाख का माल जब्त

बोधघाट पुलिस द्वारा अवैध गांजा 8.100 किलोग्राम, मोटरसाइकिल व मोबाइल के साथ गिरफ्तार आरोपी दीपक बघेल व भूपेंद्र कश्यप
📷 बोधघाट पुलिस ने उड़ीसा से गांजा लाकर जगदलपुर में बिक्री करने वाले आरोपी दीपक बघेल व भूपेंद्र कश्यप को 8.100 किलोग्राम अवैध गांजा, मोटरसाइकिल व 2 मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने कुल 4,55,000 रुपये का माल जब्त कर आरोपियों को NDPS कोर्ट में पेश किया।
जगदलपुर। बोधघाट पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.100 किलोग्राम अवैध गांजा, एक मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कुल 4,55,000 रुपये का माल जब्त किया है। दोनों आरोपी उड़ीसा से गांजा परिवहन कर जगदलपुर बिक्री के लिए ला रहे थे।

'गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड किया'

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमित चंद्रा के नेतृत्व में थाना स्टाफ और पैंथर टीम का गठन किया गया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति उड़ीसा से आड़ावाल की ओर से जगदलपुर की तरफ मोटरसाइकिल में सवार होकर अवैध गांजा परिवहन कर रहे हैं। मुखबिर ने आरोपियों के हुलिया (पहनावे, दाढ़ी) की भी विस्तृत जानकारी दी। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने गोरिया बहार नाल, जगदलपुर के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

पुलिस को मुखबिर के बताए अनुसार 02 संदेही व्यक्ति मोटरसाइकिल में आते मिले। उन्हें रोक कर पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम दीपक बघेल और भूपेंद्र कश्यप बताया।

'तलाशी में 8 किलो गांजा व 4.55 लाख का सामान बरामद'

पुलिस ने आरोपियों की तलाशी ली, तो उनके पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा 8.100 किलोग्राम, 01 पुरानी इस्तेमाल मोटरसाइकिल (स्प्लेंडर) और 02 नग टच स्क्रीन मोबाइल (वीवो कंपनी) बरामद हुए। जब्त सामान की अनुमानित कीमत 4,55,000 रुपये है। आरोपियों के पास अवैध गांजा रखने, परिवहन व बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज़ नहीं था।

'NDPS कोर्ट में पेशी, आरोपी जेल भेजे गए'

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला पंजीबद्ध किया और उन्हें 12 जून को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय (NDPS), जगदलपुर में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।

'इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी/कर्मचारी'

  • प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक: सुमित चंद्रा

  • उप निरीक्षक: लोकेश्वर नाग

  • सहायक उप निरीक्षक: दिनेश उसेंडी, सतीश श्रीवास्तव

  • प्रधान आरक्षक: अहिलेश नाग, व्यास नारायण, डोलामनी भोई, लखेश्वर बघेल

  • आरक्षक: बामन सेन, परमानंद भोयर, संदीप राणा, मानकू कोर्राम

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post