अगस्त 2026 में प्रारंभ: वेटनरी व मात्स्यिकी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन

वेटनरी व मात्स्यिकी पॉलीटेक्निक डिप्लोमा में प्रवेश: 7 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

दुर्ग। दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग (छ.ग.) के अंतर्गत संचालित वेटनरी एवं मात्स्यिकी पॉलीटेक्निक में दो वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 अगस्त 2026 से प्रारंभ हो रही है।

यह सुवर्ण अवसर उन छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी छात्र-छात्राओं के लिए है, जो पशुपालन और मत्स्य पालन के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखते हैं।

कहाँ मिलेगा प्रवेश?

वेटनरी पॉलीटेक्निक (DAH) – 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एनिमल हसबैंड्री:

क्र.सं.संस्थान का नामस्थान
1.वेटनरी पॉलीटेक्निकजगदलपुर
2.वेटनरी पॉलीटेक्निकमहासमुन्द
3.वेटनरी पॉलीटेक्निकराजनांदगांव
4.वेटनरी पॉलीटेक्निकसूरजपुर

मात्स्यिकी पॉलीटेक्निक (DFSc) – 2 वर्षीय डिप्लोमा इन फिशरीस साइंस:

क्र.सं.संस्थान का नामस्थान
1.मात्स्यिकी पॉलीटेक्निकराजपुर (धमधा)

प्रवेश प्रक्रिया:

प्रथम चरण (काउंसलिंग-आधारित):

  • पात्रता: PAT/PVPT-2026 परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी

  • आधार: परीक्षा परिणाम की प्रावीण्य सूची (मेरिट)

  • काउंसलिंग: ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य

द्वितीय चरण (मेरिट-आधारित – केवल यदि सीटें रिक्त हों):

  • पात्रता: कक्षा 12वीं में जीवविज्ञान (बायोलॉजी) समूह से उत्तीर्ण

  • आधार: मेरिट के आधार पर

  • काउंसलिंग: ऑफलाइन (दिनांक: 26 अक्टूबर 2026, सोमवार)

  • स्थान: पशु चिकित्सा एवं पशु पालन महाविद्यालय, अंजोरा, दुर्ग

महत्वपूर्ण तिथियाँ:

क्र.सं.कार्यक्रमतिथि
1.ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ07 अगस्त 2026
2.ऑनलाइन पंजीयन अंतिम तिथि06 सितंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
3.ऑफलाइन काउंसलिंग (रिक्त सीटें)26 अक्टूबर 2026 (सोमवार)

महत्वपूर्ण निर्देश:

  • सभी अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ राज्य के मूल निवासी होने चाहिए।

  • प्रवेश पूर्णतः PAT/PVPT-2026 परीक्षा परिणाम की मेरिट पर आधारित होगा।

  • केवल ऑनलाइन पंजीयन करने वाले अभ्यर्थी ही काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे।

  • तृतीय चरण में केवल पहले दो चरणों के बाद सीटें रिक्त रहने पर ही विचार किया जाएगा।

अधिक जानकारी हेतु:

अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:

सभी आवेदकों से अनुरोध है कि वे प्रवेश से संबंधित सभी सूचनाओं के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें।

यह भी पढ़ें:

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post