बस्तर पुलिस का एक्शन: प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 82 कैप्सूल व मोबाइल जब्त
जगदलपुर। बस्तर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवा कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 82 नग नशीली कैप्सूल, एक मोबाइल फोन और नकदी जब्त की है। आरोपी ग्राम भाटपाल चौक के पास ग्राहकों का इंतजार कर रहा था और अवैध रूप से नशीली कैप्सूल बेचने का काम कर रहा था।'गुप्त सूचना पर बस्तर पुलिस ने की कार्रवाई'
11 अगस्त को मुखबिर से बस्तर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम भाटपाल चौक के पास एक व्यक्ति अवैध प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा है।
सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बस्तर निरीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने तत्काल ग्राम भाटपाल चौक पहुँचकर सूचना की तस्दीक की। मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया।
'तलाशी में 82 नशीली कैप्सूल व मोबाइल बरामद'
पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम जयराम विश्वकर्मा (उम्र 48, निवासी भाटपाल खालेपारा, थाना बस्तर) बताया। पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 82 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल (Pyeevon Spas Plus - Tramadol Hcl & Acetaminophen) , 01 नग एंड्रॉइड मोबाइल और ₹100 नकद बरामद हुए। जब्त कैप्सूलों की अनुमानित कीमत लगभग ₹816 है।
आरोपी के पास नशीली दवा रखने व बिक्री करने का कोई वैध दस्तावेज़ नहीं था।
'NDPS कोर्ट में पेशी, आरोपी जेल भेजा गया'
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(B) के तहत मामला पंजीबद्ध किया और 12 अगस्त को उसे गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय (NDPS), जगदलपुर में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।
'इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी/कर्मचारी'
निरीक्षक (थाना प्रभारी बस्तर): संतोष सिंह
निरीक्षक: लीलाधर राठौर
उप निरीक्षक: प्रमोद ठाकुर
प्रशिक्षु उप निरीक्षक: अमीर सिंह
सहा. उप निरीक्षक: चतुर राम बघेल
प्रधान आरक्षक: उमेश चंदेल, चोवादास गेंदले
आरक्षक: अस्तु राम कश्यप, अमर कश्यप, संतु बंजारे
📰 यह भी पढ़ें
बस्तर पुलिस का बड़ा एक्शन: बोधघाट में 8 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 4.5 लाख का माल जब्त
पूरी खबर पढ़ेंबस्तर पुलिस का एक्शन: प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, 82 कैप्सूल व मोबाइल जब्त
पूरी खबर पढ़ेंबस्तर पुलिस ने चाकू हमले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया
पूरी खबर पढ़ेंहोटल में नौकरी के बहाने घुसा 'शातिर चोर', पहले ही दिन उड़ा ले गया 1 लाख, पुणे से दबोचा
पूरी खबर पढ़ेंकोतवाली पुलिस ने हल्बा कचौरा से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
पूरी खबर पढ़ेंबोधघाट थाना में "ज्ञान-बोध" पुस्तकालय की शुरुआत
पूरी खबर पढ़ें
