बोधघाट पुलिस ने 24.44 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज

बोधघाट पुलिस ने 24.44 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर मेटगुडा में रेड, 24.44 लीटर शराब बरामद

बोधघाट पुलिस द्वारा 24.44 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार आरोपी पवन कुमार कश्यप
📷 बोधघाट पुलिस ने मेटगुडा शिवमंदिर डोंगरी के पास से अवैध शराब की तस्करी कर रहे आरोपी पवन कुमार कश्यप (26) को 20 नग सिम्बा, 20 बियर कैन व 8 गोवा पौवा के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने कुल 24.44 लीटर शराब जब्त कर आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत कोर्ट में पेश किया।
जगदलपुर। बोधघाट पुलिस और पैंथर टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 नग सिम्बा बियर बोतल, 20 नग बियर कैन और 8 नग गोवा पौवा सहित कुल 24.44 लीटर अवैध शराब बरामद की है, जिसकी कीमत 8,360 रुपये है।

मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मेटगुडा शिवमंदिर डोंगरी के सामने रोड किनारे पीले रंग की बोरी में शराब की बोतलें रखकर बस का इंतज़ार कर रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमित चंद्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुँची।

पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम पवन कुमार कश्यप (उम्र 26, निवासी ग्राम रामपाल, थाना बकावंड, जिला बस्तर) बताया। गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से तलाशी लेने पर 20 नग सिम्बा बियर, 20 नग बियर कैन और 8 नग गोवा पौवा बरामद हुए। बरामद शराब को परिवहन करने, कब्जे में रखने और बिक्री करने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज़ पेश नहीं कर पाया।

आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज, आरोपी जेल भेजा गया

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया और उसे मौके से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर पेश किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमित चंद्रा, उप निरीक्षक लोकेश्वर नाग, सहायक उप निरीक्षक देवेन्द्र राय, सतीश श्रीवास्तव, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, प्रकाश मनहर, आरक्षक रामचंद्र साहू, विद्या भूषण ठाकुर, अनिल मौर्य और पैंथर टीम के जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post