'रात के अंधेरे में चाकू लेकर घेरा, गंदी गालियां देकर मारने की धमकी'
जगदलपुर। परपा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चाकू से हमला कर पीड़ित को धमकाने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रात के अंधेरे में पीड़ित को घेर लिया, गंदी-गंदी गालियां दीं, चाकू से उसके चेहरे, गला और पीठ पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया है।'दोस्त संग बाइक पर सवार, अचानक तीनों ने घेरा'
दिनांक 10 अगस्त की रात 09:00 बजे विरेंद्र कश्यप और प्रार्थिया मोटरसाइकिल पर सवार होकर मालगांव से सोसनपाल आ रहे थे। न्यू होलैंड ट्रैक्टर शोरूम के सामने रुकते ही तीनों आरोपी वहाँ पहुँचे और उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने पहले प्रार्थिया को धकेल कर दूर भेजा, फिर विरेंद्र कश्यप को पकड़ लिया।
आरोपी खेमराज मंडावी और लच्छिम मंडावी ने गंदी-गंदी गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान तीसरे आरोपी विश्वनाथ वेको ने धारदार चाकू निकाला और विरेंद्र के चेहरे, गला और पीठ पर हमला कर दिया, जिससे उसे गहरी चोट आई और खून निकल आया। पीड़ित ने भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन आरोपी उसका पीछा करते रहे।
'पुलिस ने रातों-रात दबोचा, चाकू जब्त'
घटना के तुरंत बाद प्रार्थिया ने थाना फेजरपुर (परपा) में जबानी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 185/2026, धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में एस.डी.ओ.पी. केशलूर लक्ष्मण सिंह पोटाई के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक भोलासिंह राजपुत के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने रातों-रात आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी।
'शातिरों की पोल खुली, तीनों को भेजा गया जेल'
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी:
खेमराज मंडावी (उम्र 34), निवासी ग्राम पंडरीपानी खासपारा, भट्टी पारा, थाना फेजरपुर (परपा), जगदलपुर
विश्वनाथ वेको (उम्र 29), निवासी लोकमान्य तिलक वार्ड क्रमांक 37, खपराभट्टी पारा, थाना फेजरपुर (परपा), जगदलपुर
लच्छिम मंडावी उर्फ लछिन मंडावी (उम्र 30), निवासी ग्राम पंडरीपानी माड़िया पारा, थाना फेजरपुर (परपा), जगदलपुर
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 नग लोहे का चाकू भी जब्त कर लिया। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
'परपा पुलिस ने दिखाया एक्शन: इन अधिकारियों ने निभाई अहम भूमिका'
निरीक्षक: भोलासिंह राजपुत
ASI: अविनाश झा
प्रधान आरक्षक: संतोष नाग
आरक्षक: गुमान सिंह, बालकू बघेल, जगत कश्यप
📰 यह भी पढ़ें
होटल में नौकरी के बहाने घुसा 'शातिर चोर', पहले ही दिन उड़ा ले गया 1 लाख, पुणे से दबोचा
पूरी खबर पढ़ेंकोतवाली पुलिस ने हल्बा कचौरा से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया
पूरी खबर पढ़ेंबोधघाट थाना में "ज्ञान-बोध" पुस्तकालय की शुरुआत
पूरी खबर पढ़ेंबस्तर पुलिस ने हत्या के प्रयास के 2 फरार आरोपियों को 7 महीने बाद गिरफ्तार किया
पूरी खबर पढ़ेंकैथलैब शुरू होने के एक महीने में 20 प्रोसीजर, 6 एंजियोप्लास्टी
पूरी खबर पढ़ें
