ISSN: 3139-9959 (Online)

कोतवाली पुलिस ने हल्बा कचौरा से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, बाइक बरामद

सीसीटीवी फुटेज से खुला राज़: ऐसे पकड़ा गया बाइक चोर

कोतवाली पुलिस द्वारा हल्बा कचौरा से बाइक चोरी के आरोपी बिलासा बघेल को जब्त बाइक C.G.-17-KU-3240 के साथ गिरफ्तार करते हुए
📷 कोतवाली पुलिस ने हल्बा कचौरा से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी बिलासा बघेल को चोरी की गई बाइक (C.G.-17-KU-3240) के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की और 30,000 रुपये की बाइक बरामद की।
जगदलपुर। कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हल्बा कचौरा से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से C.G.-17-KU-3240 नंबर की चोरी की गई बाइक, जिसकी कीमत 30,000 रुपये है, बरामद की है। आरोपी की शिनाख्त सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई।

दिनांक 15 जुलाई को ग्राम हल्बा कचौरा निवासी प्रार्थी भारत मौर्य के घर के सामने से उनकी मोटरसाइकिल (C.G.-17-KU-3240) चोरी हो गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक  शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार धोत्रे के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस ने चोरी के मामले की जांच के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया। फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त बिलासा बघेल के रूप में हुई। पता तलाश के दौरान आड़ावाल के पास आरोपी को चोरी की बाइक छुपाकर रखते पाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने चोरी की गई बाइक को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी बिलासा बघेल (पिता दशरथ बघेल, जाति माहरा, उम्र 20, निवासी नयामुंडा, महारानी वार्ड, जगदलपुर, थाना बोधघाट, जिला बस्तर) को दिनांक 09 अगस्त 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


इस कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी/कर्मचारी:

निरीक्षक लीलाधर राठौर, उप निरीक्षक अरुण मरकाम, HC राजू टोप्पो, HC मोहन कश्यप, आरक्षक भीम मंडावी, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक त्रिनाथ कश्यप, तथा थाना बोधघाट से प्रधान आरक्षक पवन श्रीवास्तव, आरक्षक भैरव सिंहा और आरक्षक मानकू कोर्राम की विशेष भूमिका रही।

यह भी पढ़ें :

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }