बोधघाट पुलिस का एक्शन: 420 अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ तस्कर गिरफ्तार, 2.08 लाख का माल जब्त
![]() |
| 📷 बोधघाट पुलिस ने ओडिशा से जगदलपुर अवैध नशीली टेबलेट ला रहे आरोपी बादल नाग उर्फ टिन्नी (20) को 420 अल्प्राजोलम टेबलेट, मोटरसाइकिल व मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। कुल जब्ती की कीमत 2.08 लाख रुपये है। |
29 अगस्त को थाना बोधघाट को मुखबिर से सूचना मिली कि 20-21 साल का एक युवक मोटरसाइकिल पर अवैध नशीली टेबलेट लेकर ओडिशा से जगदलपुर की ओर आ रहा है।
पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन सिंह राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बोधघाट निरीक्षक टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओडिशा रोड, मुस्कान पेट्रोल पंप के पास घेराबंदी की।
तलाशी में 420 नशीली टेबलेट बरामद
पुलिस टीम ने संदेही वाहन को रोका और पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम बादल नाग उर्फ टिन्नी (उम्र 20, निवासी दंतेश्वरी वार्ड, बैला बाजार, जगदलपुर) बताया। तलाशी लेने पर आरोपी के झोले से 28 पत्तियों में 420 नग अल्प्राजोलम टेबलेट बरामद हुईं, जिनकी कीमत 1,68,000 रुपये है। साथ ही, Oppo कंपनी का मोबाइल (10,000 रुपये) और मोटरसाइकिल (30,000 रुपये) भी जब्त की गईं। कुल जब्ती की कीमत 2,08,000 रुपये है। आरोपी के पास नशीली टेबलेट रखने व बिक्री का कोई वैध दस्तावेज़ नहीं था।
NDPS कोर्ट में पेशी, आरोपी जेल भेजा गया
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21(B) के तहत मामला पंजीबद्ध किया और उसे 29 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर माननीय विशेष न्यायालय (NDPS), जगदलपुर में पेश किया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।
इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
निरीक्षक: टामेश्वर चौहान
उप निरीक्षक: लोकेश्वर नाग
सहायक उप निरीक्षक: दिनेश उसेंडी
प्रधान आरक्षक: अहिलेश नाग, सुनील मनहर
आरक्षक: युवराज ठाकुर, दीपक मिंज
