सृष्टि तिवारी ने इंडियन टेलेंट ओलिंपियाड में स्टेट टॉपर बनकर बस्तर का बढ़ाया मान
तोकापाल, 21 जुलाई 2026 | दिप्ती कॉन्वेंट स्कूल तोकापाल की छात्रा सृष्टि तिवारी ने इंडियन टेलेंट ओलिंपियाड (अंग्रेजी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्टेट टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है। उन्होंने पूरे राज्य में चौथा रैंक हासिल कर बस्तर एवं छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर उन्हें गोल्ड मेडल, स्कॉलरशिप एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।तहसीलदार ने किया सम्मानित
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तोकापाल तहसीलदार श्रीमती यशोधा केटारप ने सृष्टि तिवारी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर तहसीलदार ने सृष्टि की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
विद्यालय ने बताया गर्व का क्षण
दिप्ती कॉन्वेंट स्कूल प्रबंधन ने इस उपलब्धि को स्कूल, अभिभावकों और पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया। विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि यह सफलता मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का परिणाम है। इस उपलब्धि ने पूरे राज्य में विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत
सृष्टि तिवारी की इस सफलता को अन्य विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। यह गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर प्रयास का श्रेष्ठ उदाहरण है। विद्यालय परिवार, शिक्षकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सृष्टि को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
