Jagdalpur News: प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. पी.के. स्वर्णकार 19 जुलाई को देंगे परामर्श | Durga Polyclinic

जगदलपुर में 19 जुलाई को परामर्श देंगे प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. पी.के. स्वर्णकार, मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ सेवा

प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. पी.के. स्वर्णकार 19 जुलाई को दुर्गा पॉलीक्लिनिक जगदलपुर में विशेषज्ञ परामर्श देंगे

जगदलपुर। न्यूरो संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। एसएलएन मेडिकल कॉलेज, कोरापुट के चीफ न्यूरो कंसल्टेंट एवं प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. पी.के. स्वर्णकार आगामी 19 जुलाई 2026 (रविवार) को जगदलपुर में मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श देंगे।

डॉ. स्वर्णकार शहर के दुर्गा पॉलीक्लिनिक, चांदनी चौक, एसबीआई रोड, जगदलपुर में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक उपलब्ध रहेंगे। इस विशेष ओपीडी में मरीज बिना दूर-दराज के बड़े शहरों में जाए न्यूरो संबंधी समस्याओं पर विशेषज्ञ सलाह प्राप्त कर सकेंगे।

विशेषज्ञ परामर्श के दौरान सिर में चोट, माइग्रेन, लकवा, ब्रेन स्ट्रोक, मिर्गी (फिट्स), याददाश्त कमजोर होना, नसों से संबंधित रोग, ब्रेन ट्यूमर, सर्वाइकल दर्द, कमर दर्द, हाथ-पैर कांपना, पार्किंसन, रीढ़ की हड्डी की चोट, स्लिप डिस्क, साइटिका, बच्चों की न्यूरोलॉजिकल समस्याएं तथा चलने में असंतुलन जैसी बीमारियों की जांच एवं उपचार संबंधी सलाह दी जाएगी।

दुर्गा पॉलीक्लिनिक प्रबंधन ने बताया कि विशेषज्ञ ओपीडी का लाभ लेने के इच्छुक मरीज समय पर पहुंचकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। इससे बस्तर संभाग के मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय न्यूरो विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध होंगी।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post