बस्तर पुलिस ने नशा कर उत्पात मचाने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार

बस्तर पुलिस ने नशा कर उत्पात मचाने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक फरार

बोधघाट पुलिस टीम के साथ नशे की हालत में उत्पात मचाने वाले गिरफ्तार आरोपी अभिषेक पानीग्राही व रोहित पोयाम
बोधघाट पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार आरोपी अभिषेक पानीग्राही उर्फ बामन व रोहित पोयाम।

जगदलपुर, बस्तर। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस असामाजिक तत्वों व कानून तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में बोधघाट थाना की पुलिस ने नशे की हालत में उत्पात मचाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।


🔍 क्या है पूरा मामला?

12 जुलाई (रविवार) की रात करीब 8:00 बजे राजेंद्र नगर वार्ड, जगदलपुर में कुछ असामाजिक तत्वों ने चाकू-छुरा लहराकर उत्पात मचाया, जिससे पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई।


प्रार्थी आशिफ कुरैशी (निवासी राजेंद्र नगर वार्ड) ने 13 जुलाई को थाना बोधघाट में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने साथियों जुबेर खानअनश कुरैशी के साथ बर्तन गोदाम के सामने सड़क पर खड़े थे। इस दौरान अभिषेक पानीग्राही उर्फ बामन, रोहित पोयामसोनू बघेल नशे की हालत में डंडाबड़ा धारदार चाकू लेकर आए और उन्हें गाली-गलौच करने लगे।

मना करने पर तीनों ने मिलकर प्रार्थी को हाथ-मुक्काडंडे से मारपीट की। आरोपियों ने चाकू दिखाकर धमकायासोनू बघेल ने डंडे से पानी का प्लास्टिक पाइप तोड़ दिया।


⚖️ पुलिस ने दर्ज किया मामला, आरोपियों की तलाश शुरू

प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान नामजद आरोपियों अभिषेक पानीग्राही उर्फ बामन, रोहित पोयामसोनू बघेल की तलाश की गई।


🚔 गिरफ्तारी व न्यायालय में पेशी

पुलिस ने दो आरोपियों को उनके सकुनत पर पकड़ा:

  • अभिषेक पानीग्राही उर्फ बामन (पिता चरण पानीग्राही, उम्र 27 वर्ष, निवासी गंगानगर वार्ड, थाना बोधघाट)

  • रोहित पोयाम (पिता रामलाल पोयाम, उम्र 19 वर्ष, निवासी बहादुरगुड़ा, थाना बोधघाट)

पूछताछ में दोनों ने घटना करना स्वीकार किया। उन्हें दिनांक 14 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया।


🔍 एक आरोपी फरार, तलाश जारी

प्रकरण में एक अन्य आरोपी सोनू बघेल अभी भी फरार है। पुलिस उसकी जल्द गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है।


👥 कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम

इस सफल कार्यवाही में निम्नलिखित अधिकारियों व कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:

  • थाना प्रभारी: प्रशिक्षु डीएसपी सुमित चंद्रा, निरीक्षक टामेश्वर चौहान

  • उपनिरीक्षक: लोकेश्वर नाग

  • प्रशिक्षु उप निरीक्षक: नागेंद्र सिंह, प्रिया यादव, निर्मला सिदार

  • सउनि: सतीश श्रीवास्तव, दिनेश उसेंडी

  • प्रधान आरक्षक: अखिलेश नाग, प्रकाश मनहर, सुनील मनहर

  • आरक्षक: युवराज ठाकुर, विजय तिर्की

  • साथ ही पैंथर टीम के जवानों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post