छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के आरक्षित वर्ग कर्मचारियों का प्रदेशव्यापी सामूहिक अवकाश सफल, जगदलपुर सहित पूरे प्रदेश में प्रदर्शन
![]() |
| जगदलपुर में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ के बैनर तले एकत्रित अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी लंबित मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करते हुए। |
संघ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कर्मचारियों के मौलिक, संवैधानिक एवं वैधानिक अधिकारों की उपेक्षा, लंबित मांगों के निराकरण में हो रही देरी तथा पदोन्नति प्रक्रिया में नियमों के अनुरूप कार्रवाई नहीं होने के विरोध में यह आंदोलन आयोजित किया गया। आंदोलन के दौरान प्रदेशभर के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
जगदलपुर में विद्युत विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी संघ के बैनर तले एकत्रित हुए और अपनी मांगों के समर्थन में एकजुटता का प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से विभिन्न मांगों को लेकर प्रबंधन एवं शासन स्तर पर ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से कर्मचारियों में असंतोष बढ़ता जा रहा है।
संघ के प्रांतीय महासचिव विजय नाग ने कहा कि संगठन द्वारा पूर्व में भी कई बार कर्मचारियों की समस्याओं और लंबित मांगों के समाधान के लिए पहल की गई थी। श्रम आयुक्त स्तर पर चर्चा और संवाद की प्रक्रिया के बावजूद मांगों के समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, जिसके चलते कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।
संघ ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक विचार करने के बजाय एकपक्षीय निर्णय लिए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में व्यापक असंतोष व्याप्त है। संगठन ने विशेष रूप से पदोन्नति प्रक्रिया को राज्य सरकार के निर्धारित नियमों एवं प्रक्रियाओं के अनुरूप संचालित करने की मांग दोहराई है।
आंदोलन के दौरान कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष कर्मचारियों के अधिकारों, सामाजिक न्याय, समान अवसर और लंबित समस्याओं के समाधान के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आगामी दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है।
प्रदेशभर में हुए इस सामूहिक अवकाश और प्रदर्शन को कर्मचारियों का व्यापक समर्थन मिला, जिससे संगठन ने इसे पूरी तरह सफल बताया है।
⚡ विद्युत व्यवस्था पर पड़ा असर
सामूहिक अवकाश का असर सोमवार को विद्युत व्यवस्था और विभागीय कार्यों पर भी देखने को मिला। प्रदेशभर में बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारियों के अवकाश पर रहने से कई विभागीय कार्य प्रभावित हुए। सामान्य दिनों में कम समय में पूरे होने वाले अनेक कार्यों के निष्पादन में घंटों की देरी हुई, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं जगदलपुर शहर में भी दिनभर बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। कई इलाकों में बिजली बार-बार बाधित होती रही, जिससे आम नागरिकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरेलू उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि विभाग की ओर से विद्युत आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने के प्रयास किए जाते रहे, लेकिन कर्मचारियों के सामूहिक अवकाश का असर व्यवस्था पर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
🔥 ये भी पढ़ें
बस्तर की बेटियों को पायलट बनने का सुनहरा अवसर, IndiGo योजना
पढ़ें पूरी खबर →नवीन कुमार एक्का बने बस्तर संभाग के उपाध्यक्ष
पढ़ें पूरी खबर →किरण देव ने CCSH का किया दौरा, बस्तर में बड़े ऑपरेशन अब यहाँ संभव
पढ़ें पूरी खबर →PM Kisan 23वीं किस्त: किसानों के खाते में आए 18,880 करोड़ रुपये
पढ़ें पूरी खबर →अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: विश्वविद्यालय में 30+ आसनों का अभ्यास
पढ़ें पूरी खबर →देव डोगरी में 5 लाख से बना भव्य शिव मंदिर, राधामनी तिवारी की भक्ति की मिसाल
पढ़ें पूरी खबर →