जगदलपुर: बोधघाट में बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 1.76 लाख के प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

जगदलपुर में नशे के कारोबार पर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 58 पत्ता प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

बोधघाट थाना क्षेत्र में युवाओं को नशे की ओर धकेलने वालों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी

बस्तर पुलिस ने जगदलपुर में दो नशा तस्करों को प्रतिबंधित कैप्सूल Pyeevon Spas plus Tramadol Hcl के साथ गिरफ्तार किया
बोधघाट पुलिस ने दो आरोपितों को को 1.76 लाख रुपये के प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया।
जगदलपुर, 18 मई 2026 | बस्तर पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। पुलिस ने बोधघाट थाना क्षेत्र के मेटगुडा डोंगरी स्थित शंकर मंदिर के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध प्रतिबंधित नशीला कैप्सूल Pyeevon Spas plus Tramadol Hcl के कुल 58 पत्ता (440 नग) जब्त किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 1,76,000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस नशे के सौदागरों तथा आपराधिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में आज प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल की बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।


ये हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर पेश किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में :

करण यादव (27), निवासी गंगामुंडा, जगदलपुर व राहुल दास (28), निवासी शांति नगर, फ्रेजरपुर, जगदलपुर है।


मुखबिर की सूचना पर की गई रेड कार्यवाही

ज्ञात हो कि 16 मई 2026 की रात्री को मुखबिर से सूचना मिली कि मेटगुडा डोंगरी में स्थित शंकर मंदिर के पास 25-30 साल के दो लड़के अपने संयुक्त कब्जे में रखे कैरी बैग में अवैध प्रतिबंधित कैप्सूल रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं।

इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के दिशानिर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में त्वरित कार्यवाही की गई।

इतनी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त

पुलिस टीम ने मेटगुडा डोंगरी शंकर मंदिर के पास रेड कार्यवाही की, जहाँ दो संदेही व्यक्ति मिले। तलाशी लेने पर उनके संयुक्त कब्जे वाले कैरी बैग के अंदर निम्न सामान बरामद हुआ:

जब्त सामानमात्रा
Pyeevon Spas plus Tramadol Hcl Capsules58 पत्ता
कुल कैप्सूल की संख्या440 नग
कुल अनुमानित कीमत₹1,76,000

आरोपियों द्वारा अवैध रूप से कब्जे में रखने, परिवहन करने तथा बिक्री के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। इसलिए आरोपियों का यह कृत्य एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21(C) के अंतर्गत अपराध पाया गया।

आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

मादक पदार्थ को विधिवत जप्त करते हुए आरोपियों को दिनांक 17 मई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए विशेष NDPS न्यायालय जगदलपुर भेजा गया है।

इन अधिकारियों/कर्मचारियों का रहा विशेष योगदान

इस पूरी कार्यवाही में निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई:

निरीक्षक: टामेश्वर चौहान (थाना प्रभारी बोधघाट)

उप निरीक्षक: ललित नेगी, लोकेश्वर नाग

सहायक उप निरीक्षक: दिनेश उसेंडी

प्रधान आरक्षक: अहिलेश नाग, सुनील मनहर

आरक्षक: युवराज ठाकुर, कामदेव दर्रो, मानकू कोर्राम, विजय तिर्की, अवतार पटेल, थानेंद्र सिन्हा, होरी लाल आर्यों, विपिन मिंज, राम ठाकुर, परमानंद भोयर, संदीप राणा

📰 यह भी पढ़ें

🃏 कोण्डागांव पुलिस ने 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया

खुडखुडिया जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार, 11 हजार से अधिक नकदी जब्त।

🙏 अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बीजापुर नक्सली हमले में शहीद जवानों के परिजनों से आत्मीय मुलाकात।

🌿 अमित शाह ने नेतानार में गुंडाधूर सेवा डेरा का किया उद्घाटन

चखा बस्तर की इमली का मीठा स्वाद, कहा- यहाँ की इमली खट्टी नहीं बल्कि मीठी।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post