अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बीजापुर हमले में शहीद जवानों के परिजनों से की मुलाकात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर दिलाया भरोसा

बस्तर की शांति, सुरक्षा और विकास के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को किया नमन

अमित शाह और विष्णु देव साय अमर वाटिका जगदलपुर में शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में माओवाद के विरुद्ध संघर्ष में शहीद हुए एक हजार से अधिक वीर जवानों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए।
जगदलपुर, 18 मई 2026 | केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने बस्तर प्रवास के दौरान आज जगदलपुर स्थित अमर वाटिका पहुँचकर माओवाद के विरुद्ध संघर्ष में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले एक हजार से अधिक अमर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित रहे।


बस्तर की धरती पर जवानों का बलिदान अविस्मरणीय : अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर की धरती पर शांति, सुरक्षा और विकास स्थापित करने में हमारे जवानों का बलिदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर जवानों का त्याग कभी व्यर्थ नहीं जाएगा।

शाह ने स्पष्ट किया कि केंद्र और राज्य सरकार बस्तर में स्थायी शांति स्थापित करने, विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और माओवाद के समूल उन्मूलन के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।


शहीद परिजनों से की आत्मीय मुलाकात, बाँधा ढांढस

इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीजापुर नक्सली हमले में शहीद हुए जवान कालेन्द्र प्रसाद नायक एवं पवन कुमार मंडावी के परिजनों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने परिवारजनों के बीच बैठकर उनका दुख साझा किया, ढांढस बँधाया तथा सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

अमित शाह ने सुरक्षाबलों के जवानों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी किया और उनके साहस एवं समर्पण की सराहना की।


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शहीदों के साहस को किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान छत्तीसगढ़ कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवारों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर अब शांति, विश्वास और विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसमें सुरक्षाबलों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।


ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, वन एवं पर्यावरण मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव सहित जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

📰 यह भी पढ़ें

🃏 कोण्डागांव पुलिस ने मेला और बाजार से 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया

छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई, खुडखुडिया जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार, 11 हजार से अधिक नकदी जब्त।

पूरी खबर पढ़ें →
🙏 अमित शाह ने अमर वाटिका में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बीजापुर नक्सली हमले में शहीद जवानों के परिजनों से आत्मीय मुलाकात, ढांढस बंधाया।

पूरी खबर पढ़ें →
🌿 अमित शाह ने नेतानार में गुंडाधूर सेवा डेरा का किया उद्घाटन

चखा बस्तर की इमली का मीठा स्वाद, कहा- यहाँ की इमली खट्टी नहीं बल्कि मीठी।

पूरी खबर पढ़ें →

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post