केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नेतानार में किया शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा का उद्घाटन, चखा बस्तर की इमली का मीठा स्वाद
अब नक्सल प्रभावित नहीं रहा नेतानार, जनता के दरवाजे तक पहुँची डिजिटल सरकार
![]() |
| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नेतानार के इमली प्रसंस्करण केंद्र में स्व सहायता समूह की महिलाओं से बात की। |
बस्तर की इमली का चखा स्वाद, बोले – 'यहाँ की इमली खट्टी नहीं बल्कि मीठी'
अमित शाह ने इमली प्रसंस्करण केंद्र का निरीक्षण किया, जहाँ स्व सहायता समूह की महिलाएँ प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने महिलाओं से बातचीत कर जाना कि वे इमली बिक्री कर अपनी आय में कैसे वृद्धि कर रही हैं।
गृहमंत्री ने बस्तर की इमली का स्वाद चखा और कहा:
"यहाँ की इमली में बहुत मिठास है। यह खट्टी नहीं, बल्कि मीठी है।"
समूह की श्रीमती लंबी नाग ने बताया कि इस समूह से जुड़कर वे सालाना एक लाख रुपये तक की आय अर्जित कर सकेंगी। गुंडाधूर महिला स्व सहायता समूह की महिलाएँ इमली का प्रसंस्करण कर उच्च गुणवत्ता युक्त इमली पल्प तैयार कर रही हैं।
सेवा सेतु केंद्र में ग्रामीणों को मिलेगी एक छत के नीचे सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
गृहमंत्री श्री अमित शाह सेवा सेतु केंद्र भी पहुँचे, जहाँ उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया। यहाँ ग्राम नेतानार निवासी श्रीमती सुखदेवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पाँच माह की बेटी पद्मा का आधार कार्ड इसी केंद्र में बनवाया।
सुखदेवी ने कहा:
"आधार सेवा केंद्र खुलने से पहले हमें 10 किलोमीटर पैदल चलकर नानगुर तक जाना पड़ता था। अब यहाँ गाँव में ही सारी सुविधाएँ मिल जाती हैं।"
इस केंद्र में ग्रामीणों को निम्नलिखित सुविधाएँ उपलब्ध होंगी:
नया आधार एवं आधार अपडेट
केवायसी (KYC)
मोबाइल नंबर अपडेट
ई-आधार
जन्म, आय एवं जाति प्रमाण पत्र (एक ही छत के नीचे)
श्रीमती सोनामनी ने बताया कि वे बहुत दिनों से महतारी वंदन योजना का KYC कराना चाहती थीं, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण जा नहीं पा रही थीं। अब गाँव में ही केंद्र खुलने से उन्होंने आज ही अपना KYC करा लिया।
बैंक सखी और सिलाई प्रशिक्षण से महिलाएँ बनेंगी आत्मनिर्भर
इस केंद्र में महिलाओं को बैंक सखी का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बैंक सखी के माध्यम से महिलाएँ गाँव में ही:
पैसा जमा करना एवं निकालना
स्व सहायता समूह के लिए खाता खोलना
KYC एवं बैंक खाते में मोबाइल नंबर अपडेट
SHG क्रेडिट लिंकेज
जैसी सुविधाएँ पा सकेंगी।
अमित शाह ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का भी निरीक्षण किया, जहाँ महिलाओं को बेसिक एवं एडवांस सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सुश्री विजय कुमारी ने बताया कि यहाँ से सिलाई सीखने के बाद वे अच्छे से अपने परिवार का पालन-पोषण कर पाएँगी।
धान डेकी प्रशिक्षण केंद्र से बढ़ेगी किसानों की आय
गृहमंत्री ने धान डेकी प्रशिक्षण केंद्र में ग्रामीण महिलाओं से चर्चा की। इस केंद्र के माध्यम से चावल बिक्री से ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि होगी, साथ ही निकलने वाली धान की भूसी से पशुओं को पौष्टिक आहार भी मिलेगा।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव विकासशील एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बस्तर में आत्मीय स्वागत
![]() |
| केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का जगदलपुर के माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय स्वागत। |
एयरपोर्ट पर सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों, राज्य शासन के वरिष्ठ उच्चाधिकारियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा गृहमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।
📰 यह भी पढ़ें
छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई, खुडखुडिया जुआ खेलते पांच आरोपी गिरफ्तार, 11 हजार से अधिक नकदी जब्त।
पूरी खबर पढ़ें →बीजापुर नक्सली हमले में शहीद जवानों के परिजनों से आत्मीय मुलाकात, ढांढस बंधाया।
पूरी खबर पढ़ें →चखा बस्तर की इमली का मीठा स्वाद, कहा- यहाँ की इमली खट्टी नहीं बल्कि मीठी।
पूरी खबर पढ़ें →
