अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध भानपुरी पुलिस की लगातार कार्यवाही: 30 लीटर से अधिक शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

एसपी शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा अभियान, आरोपी के कब्जे से 40 बियर व 17 अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद

भानपुरी पुलिस ने 30.425 बल्क लीटर अवैध शराब व एक्टिवा वाहन के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
भानपुरी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहे तस्कर को बेडागुड़ा चौक से गिरफ्तार किया।
भानपुरी । जिला बस्तर में अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ एवं गिरफ्तारी अभियान में भानपुरी पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक व्यक्ति को 30.425 बल्क लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है।

🚨 मुखबिर की सूचना पर की गई कार्यवाही

दिनांक 29 मई 2026 को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कत्था रंग की एक्टिवा वाहन (क्रमांक CG17-KX-1688) में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बिक्री करने हेतु बड़े आमाबाल की ओर से ला रहा है।

सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान ग्राम भानपुरी से चित्रकोट रोड जाने वाली मेन रोड, बेडागुड़ा चौक में पहुंची और वाहन के चालक को घेराबंदी कर पकड़ लिया।

आरोपी ने अपना नाम संजय कुमार गुप्ता उर्फ मोनू गुप्ता, 35 वर्ष, जाति सौण्डिक, निवासी भानपुरी बाजार पारा, भानपुरी बताया।

वाहन की तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 30.425 बल्क लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें किंग फिशर बीयर की 40 बोतल (26 बल्क लीटर), रॉयल स्टैग की 07 अध्धा बोतल (2.625 बल्क लीटर) और रॉयल चैलेंज के 10 पौवा (1.800 बल्क लीटर) शामिल हैं। बरामद शराब की कुल कीमत 12,940 रुपए है। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से एक कत्था रंग का एक्टिवा वाहन (CG17-KX-1688) जिसकी कीमत लगभग 40,000 रुपए है, भी जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध थाना भानपुरी में अपराध क्रमांक 59/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post