सुशासन तिहार से पहले होंगे सभी लंबित आवेदन निराकारित: कलेक्टर आकाश छिकारा
![]() |
| सुशासन तिहार से पहले कलेक्टर आकाश छिकारा ने लंबित प्रकरणों के निस्तारण के दिए सख्त निर्देश। |
सीएम हेल्पलाइन समेत सभी पोर्टल होंगे अपडेट
कलेक्टर श्री छिकारा ने निर्देशित किया कि 1 मई 2026 से पूर्व शासन के विभिन्न पोर्टलों जैसे सीएम हेल्पलाइन, पीजी पोर्टल, जनदर्शन एवं राजस्व प्रकरणों में प्राप्त सभी शिकायतों का निराकरण कर लिया जाए। साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाओं के लंबित भुगतान वितरण तथा मूलभूत संरचना से जुड़े आवेदनों का भी समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए गए।
नियद नेल्लानार 2.0 व बस्तर मुन्ने को मिलेगी गति
बैठक में नियद नेल्लानार योजना 2.0 और बस्तर मुन्ने के शिविरों में लक्षित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। 24 अप्रैल को होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में ग्राम विकास के मुद्दों पर चर्चा के साथ ही सुशासन तिहार के शिविरों की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।
स्वस्थ बस्तर अभियान: स्क्रीनिंग दर बढ़ाने के निर्देश
स्वस्थ बस्तर अभियान के तहत कलेक्टर ने स्क्रीनिंग दर बढ़ाने, लक्ष्य आधारित स्वास्थ्य जांच और जरूरतमंद मरीजों को उच्च संस्थानों में रेफर करने के निर्देश दिए। साथ ही जांच की गुणवत्ता और स्वास्थ्य अमले के प्रशिक्षण पर भी बल दिया गया।
धान उठाव, पेंशन प्रकरण व आयुष्मान कार्ड पर समीक्षा
बैठक में निम्न बिंदुओं पर भी चर्चा हुई:
धान उपार्जन: 30 अप्रैल तक सभी केंद्रों से धान का उठाव सुनिश्चित किया जाए।
वृद्धजन पेंशन: 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के पेंशन प्रकरण तैयार करने के निर्देश।
आयुष्मान कार्ड: कार्ड की स्थिति की समीक्षा।
पीएम आवास योजना (शहरी): लंबित कार्यों की ऑनलाइन प्रविष्टि कराने के निर्देश।
जनगणना: स्व-गणना भरने, निष्क्रिय खातों की राशि शासन में जमा कराने व संपूर्णता अभियान 2.0 की प्रगति पर चर्चा।
गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित
रेड कॉल सेंटर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए प्रोत्साहित करने, पीएम श्री योजना के निर्माण कार्यों और एनआरसी में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए।
जनदर्शन में आवेदन लेकर करें नियमानुसार कार्रवाई: कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन में नागरिकों से मिले आवेदनों का गंभीरता से निराकरण किया जाए।
इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, ऋषिकेश तिवारी, सहायक कलेक्टर विपिन दुबे सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
