जगदलपुर: श्री जलाराम मंदिर का 14वां वार्षिक उत्सव 23 अप्रैल से, भंडारा और हवन का आयोजन

जगदलपुर के कुम्हारपारा में 23 अप्रैल से शुरू होगा श्री जलाराम मंदिर का चौदहवां वार्षिक उत्सव

श्री जलाराम मंदिर जगदलपुर कुम्हारपारा चौदहवां वार्षिक उत्सव 23 अप्रैल मूर्ति अभिषेक

जगदलपुर (बस्तर)। श्री जलाराम मंदिर जगदलपुर का चौदहवां वार्षिक उत्सव गुरुवार 23 अप्रैल से गुजराती समाज के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया जाएगा। यह आयोजन कुम्हारपारा स्थित मंदिर परिसर में होगा।

आयोजन समिति के अनुसार, उत्सव के पहले दिन सुबह 9 बजे मूर्ति अभिषेक पूजन और ध्वजा पूजन किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से हवन पूर्णाहूति, महाआरती और महाप्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है।

वहीं शाम 5 बजे भंडारा का आयोजन किया गया है, जो जलाराम स्टील के सामने कुम्हारपारा में होगा। यह भंडारा सभी श्रद्धालुओं के लिए खुला रहेगा।

गुजराती समाज के  अध्यक्ष सौरभ मोतीवाला ने बताया कि जो भी इच्छुक भक्त पूजा में बैठना चाहता है, वह आयोजन समिति से संपर्क कर अपना नाम लिखवा सकता है।

यह आयोजन श्री जलाराम सेवा ट्रस्ट, श्री जगदलपुर गुजराती समाज, श्री गुजराती महिला मंडल और श्री गुजराती नवयुवक मित्र मंडल के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post