श्री श्री श्री 1008 माँ आदि शक्ति सती माता मंदिर रानमुण्डा में दो दिवसीय जात्रा पर्व: देव विग्रहों की आमद और पारंपरिक वाद्यों से हुई माता की स्तुति, देखें वीडियो

रानमुण्डा (सोनारगुड़ी) करकापाल, जगदलपुर में माँ सती माता का भव्य बाजार (जात्रा) महोत्सव – कई गांवों से पहुंचे देव विग्रह

श्री श्री श्री 1008 माँ आदि शक्ति सती माता मंदिर रानमुण्डा के प्रधान पूजारी अखिलेश स्वर्णकार जी से श्रद्धालु आशीर्वाद लेते हुए
माँ आदि शक्ति सती माता मंदिर रानमुण्डा के प्रधान पूजारी अखिलेश स्वर्णकार जी श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए। इस दो दिवसीय जात्रा पर्व में बड़ी संख्या में भक्तों ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

जगदलपुर (रानमुण्डा)। श्री श्री श्री 1008 माँ आदि शक्ति सती माता मंदिर, रानमुण्डा (सोनारगुड़ी) करकापाल में प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी दो दिवसीय बाजार (जात्रा) पर्व का आयोजन शनिवार 18 अप्रैल से शुरू हो गया है। इस अवसर पर कई गांवों से देव विग्रह मंदिर में आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस भव्य आयोजन का पूरा वीडियो आप नीचे देख सकते हैं:

📹 देखें जात्रा पर्व का वीडियो: https://youtu.be/fTS-w8lY--Y


श्री श्री श्री 1008 माँ आदि शक्ति सती माता मंदिर रानमुण्डा में सामने की ओर से दिख रही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़
माँ आदि शक्ति सती माता मंदिर रानमुण्डा (सोनारगुड़ी) करकापाल, जगदलपुर में दो दिवसीय जात्रा पर्व के दौरान सामने की ओर से श्रद्धालुओं की भीड़। ग्रामीणों और स्थानीय भक्तों ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
प्रथम दिवस (शनिवार) की शुरुआत प्रातः 10 बजे माता जी के श्रृंगार स्नान एवं घी-सिंदूर से चोला चढ़ाने से हुई। इस दौरान स्थानीय कलाकार पारंपरिक वाद्य यंत्रों जैसे ढोल, नगाड़े, शहनाई और झांझ को बजाकर माता की स्तुति कर रहे थे। उनके मधुर वादन ने पूरे मंदिर प्रांगण को भक्तिमय बना दिया। 


कई दूर-दराज के गांवों से देव विग्रहों को लेकर श्रद्धालु मंदिर पहुंचे। हर गांव से आए देव विग्रहों का अपनी परंपरा के अनुसार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और उन्होंने माँ आदि शक्ति सती माता का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस भव्य जुलूस और देव विग्रहों के आगमन का दृश्य आप यहाँ देख सकते हैं:

🙏  श्रद्धालुओं का उमड़ना – वीडियो में देखें: https://youtu.be/fTS-w8lY--Y


स्थानीय कलाकार ढोल नगाड़े झांझ बजाकर माँ आदि शक्ति सती माता की स्तुति करते हुए रानमुण्डा मंदिर में
स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों से माँ सती माता का गुणगान किया।

तत्पश्चात फूलों से श्रृंगार, वस्त्र अलंकरण सम्पन्न हुआ। दोपहर 1 बजे माता जी का आव्हान एवं परिक्रमा की गई। इसके बाद भंडारा एवं प्रसाद वितरण किया गया, जहाँ सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सायं 4 बजे हवन पूजा सम्पन्न हुई। पूरे दिन मंदिर परिसर में ग्रामीणों और कलाकारों का उत्साह देखते ही बनता था। यह उत्सव का माहौल वीडियो में साफ देखा जा सकता है:

🔴 पहले दिन के कार्यक्रम और ग्रामीणों का उत्साह: https://youtu.be/fTS-w8lY--Y


दूसरे दिन रविवार 19 अप्रैल को कार्यक्रम का समापन होगा। सुबह 10:30 बजे फूलों से श्रृंगार के बाद पूजा एवं वस्त्र अलंकरण होगा। दोपहर 12:30 से 2 बजे तक आव्हान एवं परिक्रमा होगी। दोपहर 2 बजे पुनः भंडारा एवं प्रसाद वितरण होगा। दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक बली पूजन सम्पन्न किया जाएगा। अंत में समस्त देवी-देवताओं की विदाई के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कल के समापन दिवस की पूरी जानकारी इसी वीडियो में मौजूद है:

📽️ समापन दिवस (19 अप्रैल) के लिए वीडियो लिंक: https://youtu.be/fTS-w8lY--Y


स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार की जात्रा पिछले कुछ वर्षों में सबसे भव्य रही। देव विग्रहों का आना, पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर स्तुति, और ग्रामीणों की आस्था ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया। यदि आप इस जात्रा में शामिल नहीं हो पाए, तो इस वीडियो के माध्यम से माँ सती माता का दर्शन और आशीर्वाद अवश्य लें:

🙏 माँ आदि शक्ति सती माता का पूरा जात्रा महोत्सव एक ही वीडियो में: https://youtu.be/fTS-w8lY--Y

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post