संत शिरोमणि पीपा जी की जन्मोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया, महिलाओं ने प्रस्तुत किए भजन

जगदलपुर में संत शिरोमणि श्री पीपा जी की जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया, समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

संत शिरोमणि श्री पीपा जी महाराज के चित्र के समक्ष खड़े पीपा क्षत्रीय समाज के पदाधिकारी जगदलपुर
संत शिरोमणि श्री पीपा जी महाराज के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना के बाद पीपा क्षत्रीय समाज के पदाधिकारी। इस अवसर पर समाज के लिए भवन निर्माण सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।

जगदलपुर (बस्तर) । पीपा क्षत्रीय समाज द्वारा संत शिरोमणि श्री पीपा जी महाराज की जन्मोत्सव बुधवार और गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुवार को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर समाज के अनुयायियों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती उतारी।

दिनभर चला भजन-कीर्तन और सत्संग

जन्मोत्सव से एक दिन पूर्व माहेश्वरी भवन, जगदलपुर में सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के लोगों ने भजन-कीर्तन और संत पीपा जी के जीवन प्रसंगों का गुणगान किया। गुरुवार को मुख्य कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों ने संत पीपा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण भक्तिमय बना दिया।

समाज के मुद्दों पर गहन चर्चा

पूजा के बाद आयोजित बैठक में पदाधिकारियों और सदस्यों ने समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इसमें सबसे प्रमुख मुद्दा समाज के लिए अपना भवन निर्माण रहा। वहीं समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने और आने वाली पीढ़ी को बड़े पदों पर पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।

सामूहिक भोज और भंडारा प्रसादी

पीपा क्षत्रीय समाज की महिलाएं सामूहिक भोज करती हुईं, जगदलपुर
जगदलपुर के माहेश्वरी भवन में संत शिरोमणि श्री पीपा जी की जयंती समारोह के दौरान पीपा क्षत्रीय समाज की महिलाओं ने सामूहिक भोज किया। युवाओं ने सहयोग कर एकता की मिसाल पेश की।

बैठक के बाद सभी सदस्यों का सामूहिक भोज आयोजित किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर सहयोग कर एकता की मिसाल पेश की। कार्यक्रम के समापन पर शाम करीब चार बजे भंडारा प्रसादी का वितरण किया गया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पीपा क्षत्रीय समाज के अध्यक्ष अनूप चंद पवार, उपाध्यक्ष प्रकाश चंद पवार, सचिव गणेश कुमार दहिया, कोषाध्यक्ष अशोक दहिया, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती लता दहिया, उपाध्यक्ष श्रीमती उषा सोलंकी, सचिव चंचल सोलंकी सहित बड़ी संख्या में समाज के पुरुष, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे।


basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post