अंबेडकर जयंती पर जगदलपुर में भव्य आयोजन: सांसद महेश कश्यप ने किया माल्यार्पण, कांग्रेस ने भी दी श्रद्धांजलि

संविधान वाचन, सामूहिक भोजन और मोटरसाइकिल रैली के साथ मनाई गई 135वीं जयंती

सांसद महेश कश्यप डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए, जगदलपुर अंबेडकर जयंती 2026
जगदलपुर के डॉ. अंबेडकर पार्क में सांसद महेश कश्यप बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए।

जगदलपुर | 14 अप्रैल, 2026

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जगदलपुर के लालबाग स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क में एस.टी., एस.सी., ओ.बी.सी. एवं अल्पसंख्यक समाज की ओर से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सांसद महेश कश्यप ने किया शुभारंभ

सांसद महेश कश्यप अंबेडकर जयंती पर मंच से समाज के लोगों को संबोधित करते हुए, जगदलपुर
अंबेडकर जयंती कार्यक्रम के दौरान सांसद महेश कश्यप मंच से समाज के लोगों को बाबा साहब के विचारों से अवगत कराते हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद महेश कश्यप ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान उन्होंने बाबा साहब के जीवन से जुड़े विचार रखते हुए उनकी उपलब्धियों को गिनाया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे मौजूद रहे। 

दूसरे पहर में कांग्रेसी पहुंचे
दोपहर बाद कांग्रेस के नेताओं ने भी बाबा साहब को नमन किया। इनमें पूर्व सांसद दीपक बैज, पूर्व विधायक रेखचंद जैन और सुशील मौर्य शामिल थे।

समाज के अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे

समाज के पदाधिकारी जगदलपुर अंबेडकर जयंती पर उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की प्रतियां वितरित करते हुए
डॉ. अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर समाज के पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को भारतीय संविधान की प्रतियाँ बाँटी गईं।
इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें आयोजन समिति के सदस्य पी.डी. मेश्राम, कमलेश रामटेके, दिनेश यदु, रघुवंश यादव, गंगाराम नाग, राजु बघेल, कन्हैया सोना, वसीम अहमद, सुचित्रा रंगारे, विनीता गेड़ाम, तरुण सिंह ठाकुर, जगदीश मौर्य, रतन कश्यप, मुकेश खोब्रागढ़े, मनीष मेश्राम, सीएल रामटेके, महेश चौहान  और अन्य लोग शामिल थे।

इन वक्ताओं ने दिया उद्बोधन
वक्ताओं में बौद्ध समाज से पीडी मेश्राम, विजय  बोरकर, कमलेश रामटेके, डीपी अहरवाल, जगदीश कुमार। आदिवासी समाज से गंगाराम नाग, पप्पू राम नाग। सतनामी समाज से विक्रम लहरे, लाला लहरे, ओबीसी समाज से पालन राम साहू, दिनेश यदु, महारा समाज से राजू कश्यप, कन्हैया सोना आदि ने  उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ

  • प्रातः 11:00 बजे: मार्त्यापण पंचशील एवं संविधान प्रस्तावना का वाचन।

  • दोपहर 12:00 बजे: मंचीय कार्यक्रम एवं अतिथियों के वक्तव्य।

  • दोपहर 1:30 बजे: भोजन।

  • दोपहर 3:30 बजे: मानवतावादी मोटरसाइकिल रैली।

कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को भारतीय संविधान की प्रति बांटी गई और सामूहिक लंच का आयोजन भी किया गया। शाम करीब 4 बजे मानवतावादी मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।

पूरा कार्यक्रम का वीडियो यहाँ देखें: https://youtu.be/K1uoZBxv204


basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post