कलेक्टर आकाश छिकारा ने गैस होम डिलीवरी और राजस्व शिविरों को प्राथमिकता दी | जगदलपुर न्यूज़

कलेक्टर की समय-सीमा बैठक: गैस होम डिलीवरी को प्राथमिकता, अप्रैल में होंगे राजस्व शिविर

कलेक्टर आकाश छिकारा समय-सीमा बैठक में गैस वितरण और राजस्व शिविर की समीक्षा करते हुए, जगदलपुर, 30 मार्च 2026
जगदलपुर। कलेक्टर आकाश छिकारा समय-सीमा बैठक में अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए। बैठक में एलपीजी गैस की होम डिलीवरी, पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता तथा 1 से 15 अप्रैल तक आयोजित होने वाले राजस्व शिविरों पर विशेष फोकस किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, ऋषिकेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जगदलपुर। कलेक्टर आकाश छिकारा ने सोमवार को समय-सीमा बैठक में जिले के विभिन्न विभागों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गैस सिलेंडर की होम डिलीवरीपेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता और आगामी राजस्व शिविरों को विशेष रूप से फोकस करने के निर्देश दिए।

गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई पर विशेष नजर

बैठक में कलेक्टर ने एलपीजी गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने सीमावर्ती जिलों और राज्यों से आने वाले परमिटधारी गैस और पेट्रोलियम पदार्थों के ट्रांसपोर्टिंग वाहनों की सघन जांच करने को कहा। साथ ही, सभी गैस एजेंसियों और पेट्रोलियम स्टेशनों में स्टॉक की निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर छिकारा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी को प्राथमिकता दी जाए। उपभोक्ताओं को पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से व्हाट्सएप, मिस्ड कॉल, आईवीआरएस, मोबाइल ऐप और वेबसाइट से बुकिंग की सुविधा की जानकारी दी जाए। कालाबाजारी, जमाखोरी और ओवररेट की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए।

01 से 15 अप्रैल तक आयोजित होंगे राजस्व शिविर

कलेक्टर ने बताया कि 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक जिले में राजस्व शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में राजस्व, राशन, पेंशन, एफआरए पट्टा सहित अन्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर आयोजित होने वाले इन शिविरों का उद्देश्य लोगों को उनकी समस्याओं का समाधान समय-सीमा में उपलब्ध कराना है।

अन्य विभागों की समीक्षा और महत्वपूर्ण निर्देश

बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की भी समीक्षा की गई:

  • राशन व्यवस्था: उचित मूल्य की दुकानों में अप्रैल माह तक राशन भंडारण की स्थिति की समीक्षा कर उर्वरक के भंडारण एवं परिवहन की जांच के निर्देश दिए गए।

  • स्वास्थ्य विभाग: जिला एवं ब्लॉक अस्पतालों में ओपीडी मरीजों के आयुष्मान कार्ड ब्लॉकिंग की स्थिति की प्रतिदिन मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

  • महिला एवं बाल विकास: "संपूर्णता अभियान 2.0" के तहत शत-प्रतिशत डेटा एंट्री करने के निर्देश दिए गए।

  • अन्य विषय: ट्रांसजेंडर आईडी निर्माण, कर्मयोगी सप्ताह, ज्ञान भारतम मिशन, टीबी उन्मूलन, अफीम खेती की जांच, रेत खदान प्रबंधन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, एग्रीस्टैक पंजीयन और शिक्षा विभाग में अपार आईडी निर्माण पर भी चर्चा हुई।

अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी

बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, ऋषिकेश तिवारी, सहायक कलेक्टर विपिन दुबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के बाद आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर ने आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन पत्रों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post