अब जनता की सुनवाई होगी तुरंत! कलेक्टर आकाश छिकारा ने जनदर्शन के आवेदनों के निराकरण के दिए सख्त निर्देश

जनदर्शन व जनचौपाल के आवेदनों का तत्काल निराकरण करें : कलेक्टर आकाश छिकारा ने समय-सीमा बैठक में दिए सख्त निर्देश

जगदलपुर कलेक्टर आकाश छिकारा समय-सीमा की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए।।
जगदलपुर | कलेक्टर आकाश छिकारा समय-सीमा की बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देशित करते हुए। इस अवसर पर उन्होंने टीबी मुक्त बस्तर जिला बनाने के लिए निक्षय मित्रों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए और अधिकारियों को जनदर्शन के आवेदनों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जगदलपुर। कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले में शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारियों की कमर कस दी है। समय-सीमा की बैठक में उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि जनदर्शन, सुशासन तिहार और जनचौपाल में प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता से तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने पर विशेष जोर दिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर छिकारा ने कहा कि तकनीक का अधिकतम उपयोग करते हुए पारदर्शिता लाई जाए। उन्होंने पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से आंगनबाड़ी के बच्चों का आधार अपडेट कराने और सभी विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को ई-एचआरएमएस पर ऑनबोर्ड करने की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने को कहा।

अवैध गतिविधियों पर शिकंजा

जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर ने अवैध अफीम खेती पर नियंत्रण के लिए सख्त निर्देश दिए। सभी राजस्व अधिकारियों को जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया। वहीं, रेत खदानों के संचालन के लिए ग्राम पंचायतों से एनओसी की प्रक्रिया पूर्ण कराने और निर्माण विभागों को खनिज रॉयल्टी जमा करने के भी निर्देश दिए गए।

धान खरीदी से लेकर स्वास्थ्य सेवाओं तक की समीक्षा

धान खरीदी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने 31 मार्च तक शत-प्रतिशत समितियों से धान उठाव सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा। उन्होंने उचित मूल्य की दुकानों में चावल की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में आयुष्मान कार्ड निर्माण, शत-प्रतिशत टीकाकरण, एनआरसी में बेड ऑक्यूपेंसी और सघन मोतियाबिंद जांच अभियान पर चर्चा हुई। अस्पतालों में इंटरनेट व्यवस्था दुरुस्त करने तथा पोस्टमार्टम की ऑनलाइन रिपोर्ट की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया।

कृषि, शिक्षा और राजस्व विभाग को लक्ष्य

कृषि क्षेत्र में एग्रीस्टैक के तहत किसानों के पंजीयन, पीएम किसान सम्मान निधि, केसीसी और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रधानमंत्री श्री स्कूलों के निर्माण कार्य और सरस्वती साइकिल योजना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया गया।

राजस्व प्रकरणों में नक्शा बंटांकन, स्वामित्व योजना और फौती नामांतरण जैसे लंबित मामलों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों का समय पर निपटारा सुनिश्चित करने को कहा गया।

टीबी मुक्त बस्तर की शपथ

बैठक के दौरान टीबी मुक्त बस्तर जिला बनाने के लिए कलेक्टर श्री छिकारा ने अधिकारियों को निक्षय मित्र के रूप में राशि देने वालों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया और सभी को टीबी उन्मूलन की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर सीपी बघेल, ऋषिकेश तिवारी, नगर निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, सहायक कलेक्टर विपिन दुबे सहित जिले के सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post