बस्तर संभाग के वरिष्ठ RSS कार्यकर्ता स्व. सुकालु राम बघेल को सरस्वती शिशु मंदिर में भावपूर्ण श्रद्धांजलि

संघचालक रहे बघेल जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित, प्रबंधन समिति, शिक्षकों व छात्रों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

स्वर्गीय सुकालु राम बघेल जी की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक, छात्र व गणमान्य व्यक्ति।

जगदलपुर सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में बस्तर संभाग राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पूर्व विभाग संघचालक स्वर्गीय सुकालु राम बघेल के आकस्मिक निधन पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय परिवार के सदस्य, शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे।

श्रद्धांजलि सभा में प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुंवर राज बहादुर सिंह राणाव्यवस्थापक डॉ. प्रतीक लागूप्राचार्य (बी.एड. कॉलेज) श्रीमती कामना वर्माविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती भारती देवांगन सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने स्व. बघेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सभा को संबोधित करते हुए अध्यक्ष कुंवर राज बहादुर सिंह राणा ने स्व. सुकालु राम बघेल के समर्पित संघ जीवन, समाज सेवा के प्रति अटूट लगन और उनके प्रेरणादायी व्यक्तित्व को याद किया। उन्होंने कहा कि बघेल जी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र एवं समाज की सेवा में समर्पित रहा, जो सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ हुआ। संस्था परिवार ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post