बचेली में एनएमडीसी हाईटेंशन लाइन कार्य की पोकलेन मशीन जली, शरारत का शक | दंतेवाड़ा

 

रातों-रात जली एनएमडीसी की लाखों की मशीन, दंतेवाड़ा में सनसनी

ब्रह्मा सोनानी| बचेली

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के बचेली इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एनएमडीसी की हाईटेंशन लाइन परियोजना में लगी एक कीमती पोकलेन मशीन को रातों-रात आग के हवाले कर दिया गया। यह घटना आज तड़के लगभग 2:30 से 3:00 बजे के बीच बचेली के पुराना मार्केट स्थित हाई स्कूल के पास घटी। अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने निर्माण स्थल पर हमला बोलकर मशीन में आग लगा दी, जिससे पूरी मशीन जलकर खाक हो गई। पुलिस का मानना है कि यह किसी शरारती तत्वों या साजिश का हिस्सा हो सकता है, जिसकी वजह से एनएमडीसी का यह महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हुआ है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

बचेली के पुराना मार्केट स्थित हाई स्कूल के पास एनएमडीसी के लिए बिछाई जा रही हाईटेंशन लाइन के टावर एवं फाउंडेशन निर्माण कार्य में लगी पोकलेन मशीन को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया। यह घटना बीती रात लगभग 2.30 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, यह पोकलेन मशीन आंध्र प्रदेश की भवती लिमिटेड कंपनी की थी, जो एनएमडीसी परियोजना के तहत हाईटेंशन लाइन निर्माण का कार्य कर रही है। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात लोगों ने मशीन में आग लगा दी, जिससे पोकलेन पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।फिलहाल आगजनी के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। क्षेत्र में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है, वहीं निर्माण कार्य भी प्रभावित होने की संभावना है।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post