गीदम: राहुल असरानी ने युवाओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए किया प्रेरित, आईटीआई में चला जागरूकता अभियान

गीदम: राहुल असरानी ने युवाओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए किया प्रेरित, आईटीआई में चला जागरूकता अभियान

गीदम आईटीआई में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के दौरान राहुल असरानी एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

गीदम। भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) कार्यक्रम के तहत शनिवार को गीदम के आईटीआई परिसर में नव मतदाताओं के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राहुल असरानी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों एवं युवाओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों और समय-सीमा की विस्तृत जानकारी दी गई।

राहुल असरानी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि "लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। इस मुहिम में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अहम है।" उन्होंने सभी युवाओं से अपने परिवार और पड़ोस में भी लोगों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भूपेन्द्र निर्मलकर, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, नितेश अधिकारी एवं विशेष सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य चुनाव आयोग के विशेष अभियान के तहत अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी प्रक्रिया आसान बनाना था।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post