ISSN: 3139-9959 (Online)

बस्तर के 12 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षण के लिए कलेक्टर, एसपी और डीएमसी ने किया सम्मानित

 बस्तर के 12 शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षण के लिए कलेक्टर, एसपी और डीएमसी ने किया सम्मानित

बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ सिन्हा व डीएमसी अशोक पाण्डे सम्मानित शिक्षकों के साथ, आचार्य विनोबा भावे कार्यक्रम में 'पोस्ट ऑफ द मंथ' व 'स्पर्धा विनर' शिक्षक
📷 बस्तर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम में कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ सिन्हा व डीएमसी अशोक पाण्डे ने 12 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 'पोस्ट ऑफ द मंथ' व 'स्पर्धा विनर' शिक्षकों को बधाई दी गई।
जगदलपुर। बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ कुमार सिन्हा और डीएमसी अशोक पाण्डे ने बस्तर जिले में संचालित आचार्य विनोबा भावे शिक्षक सहायक कार्यक्रम के अंतर्गत सात विकासखंडों से उत्कृष्ट एवं नवाचारी शिक्षण करने वाले 12 शिक्षकों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में 'पोस्ट ऑफ द मंथ' व 'स्पर्धा विनर' शिक्षकों को विशेष रूप से चुना गया।

12 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

इस अवसर पर माह जुलाई के 'पोस्ट ऑफ द मंथ' में 5 शिक्षकों – रिंकी नेताम, किरण तिवारी, गेंदकुमारी तिवारी, संतोषी कश्यप और डोमेंद्र कुमार गंगबेर – को सम्मानित किया गया। वहीं, 'स्पर्धा विनर' में 7 शिक्षकों – नूतन वर्मा, नोगेश्वर कुमार साहू, निशा साहू, वेणुधर जोशी, यास्मिन बानो, ममता झा और चित्ररुपा गौर – को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

कलेक्टर व एसपी ने दी बधाई

कलेक्टर आकाश छिकारा एवं एसपी शलभ सिन्हा ने सभी सम्मानित शिक्षकों को बधाई दी और उन्हें प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी शिक्षकों से छात्रों के समग्र विकास के लिए इसी प्रकार निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य

इस कार्यक्रम में कलेक्टर आकाश छिकारा, एसपी शलभ सिन्हा, डीएमसी अशोक पाण्डे, ओपन लिंक्स फाउंडेशन से हेमन्त चंद्रा व शिक्षकगण उपस्थित रहे।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }