बड़े बचेली: वार्ड 18 की वन भूमि के एफ.आर.ए. आवंटन पर विवाद, कांग्रेस पार्षदों ने किया विरोध | South Bastar News

नगर पालिका बचेली में वन भूमि के एफ.आर.ए. आवंटन को लेकर विवाद, कांग्रेस पार्षदों ने किया पुरजोर विरोध

बड़े बचेली नगर पालिका कार्यालय के सामने कांग्रेस पार्षदगण वन अधिकार प्रस्ताव के विरोध में एकत्रित। पार्षद हाथों में विरोध पत्रक लिए हुए हैं।
बचेली। नगर पालिका परिषद बड़े बचेली की विशेष परिषद बैठक में खनिज पट्टा क्षेत्र में वन भूमि के एफ.आर.ए. (फॉरेस्ट राइट्स अधिकार) आवंटन को लेकर पार्षदों में मतभेद उभर आए हैं। कांग्रेस दल के पार्षदों ने इस प्रस्ताव का जोरदार विरोध करते हुए इसे नियमों के विरुद्ध बताया है।

नेहरू वार्ड के निवासियाें कके लिए एफआर निर्मित करने का था प्रस्ताव

बैठक में प्रस्ताव क्रमांक-08 के तहत कार्यालय कलेक्टर (खनिज शाखा), दंतेवाड़ा के पत्र के आधार पर रकबा 646.596 एन.एम.डी.सी. व सी.एम डी.सी. लिमिटेड (एन.सी.एल.) बैलाडीला डिपॉजिट नं-4 के खनिज पट्टा अधिकार क्षेत्र के 870.10 हेक्टेयर माइनिंग एरिया के एक हिस्से पर चर्चा की गई। इसमें नगर पालिका बचेली के वार्ड क्रमांक-18 (नेहरू वार्ड) के निवासियों के लिए एफ.आर.ए. निर्मित करने का प्रस्ताव था।

पार्षदों ने समर्थन देने से कर दिया इनकार

कांग्रेस दल के पार्षदों ने इस प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया और इसे समर्थन देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि वार्ड क्रमांक-18 में लगभग 50 वर्षों से एसटी, एससी, ओबीसी सहित सभी वर्गों के लोग रह रहे हैं और आधे से अधिक परिवारों की आजीविका जंगल के वनोपज पर निर्भर है।

नगर पालिका अधिकारी ने दी है सहमति

पार्षदों के विरोध के बावजूद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा वन परिक्षेत्र के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 1826, 1832, 1833, 1834, 1841, 1842, 1885 तथा 1886 की कुल 570.100 हेक्टेयर वन भूमि के एफ.आर.ए. के तहत अनुमति/सहमति प्रदान कर दी गई।

आरोप: नियमों का उल्लंघन

कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया है कि यह अनुमति नियमानुसार गलत प्रक्रिया द्वारा दी गई है। उन्होंने इस निर्णय का पुरजोर विरोध करते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग की है। पार्षदों ने कहा कि इस प्रकार की अनुचित और नियम विरुद्ध कार्य प्रणाली भविष्य के लिए उचित नहीं है।

अनुमति निरस्त करने की मांग

कांग्रेस पार्षदों ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए प्रस्ताव क्रमांक 8 के तहत दी गई अनुमति को निरस्त करने का अनुरोध किया है। इस संबंध में प्रतिलिपि कलेक्टर, दंतेवाड़ा और मुख्य नगर पालिका अधिकारी बड़े बचेली को भेजी गई है।इस  दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रजा उस्मानी, पार्षद मनोज साहा, संजीव साव, सुनील गाइन, अप्पू कुंजाम, विजय भोगानी, रीना डकुआ, किरण जसवाल, पूर्व पार्षद फिरोज नवाब  सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post