श्री श्री बाबा रामदेव मंदिर में अखंड परिक्रमा का आयोजन, रजत जयंती महोत्सव में भक्तों की भीड़
जगदलपुर। स्थानीय संतोषी वार्ड स्थित श्री श्री बाबा रामदेव मंदिर में माघ मेला और मंदिर स्थापना की रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर शनिवार को भव्य अखंड परिक्रमा का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव जी की अखंड परिक्रमा कर उनके प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
प्रातः आरती से शुरू हुई परिक्रमा
माघ मेले के पांचवे दिन परंपरानुसार आयोजित की जाने वाली इस अखंड परिक्रमा की शुरुआत शनिवार प्रातः आरती के साथ हुई। पूरे दिन श्रद्धालु बाबा रामदेव जी के जयकारे लगाते हुए और भजन गाते हुए मंदिर के गर्भगृह की परिक्रमा करते रहे। विभिन्न समाजों की महिलाएं, पुरुष और बच्चे भी बड़ी संख्या में इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।
रजत जयंती के कारण दुगुना उत्साह
इस वर्ष मंदिर स्थापना की रजत जयंती (25वीं वर्षगांठ) भी मनाई जा रही है, जिसके कारण भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया। मंदिर समिति द्वारा इस अवसर पर विशेष पूजा-अनुष्ठान और कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। स्थानीय पंडितों के अलावा काशी से विद्वान पूजारी भी इन कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे हैं।
24 जनवरी को होगी भव्य भजन संध्या
मंदिर के प्रधान पूजारी श्री भानु मिश्रा ने बताया कि रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत 24 जनवरी को एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम रात्रि 9 बजे से मंदिर प्रांगण में शुरू होगा, जिसमें रायपुर से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक रोहित सोनी भजन प्रस्तुति देंगे।
पूर्व में प्रकाशित समाचार
इससे पूर्व भी मंदिर के रजत जयंती महोत्सव और माघ मेले को लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। विस्तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
संबंधित वीडियो
अखंड परिक्रमा के दृश्यों को आप निम्न लिंक पर जाकर देख सकते हैं:

