दलपत सागर दीपोत्सव 2026: मकर संक्रांति पर जगदलपुर के ऐतिहासिक सरोवर में होगा भव्य आयोजन | नगरवासियों से भागीदारी की अपील

ऐतिहासिक दलपत सागर में मकर संक्रांति पर भव्य दीपोत्सव, महापौर ने नागरिकों से की सहभागिता की अपील

जगदलपुर महापौर संजय पांडेय की अध्यक्षता में दलपत सागर दीपोत्सव 2026 की तैयारी के लिए आयोजित बैठक। बैठक में निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, दलपत सागर बचाओ अभियान के सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित हैं।
जगदलपुर। आगामी 14 जनवरी 2026, मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जगदलपुर स्थित ऐतिहासिक एवं गौरवशाली दलपत सागर में एक भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को नगरवासियों की सामूहिक भागीदारी के साथ मनाने का निर्णय महापौर संजय पांडेय की अगुवाई में आयोजित बैठक में लिया गया। यह उत्सव न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि शहर को स्वच्छता, सौंदर्य और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नई ऊर्जा भी प्रदान करेगा।

बैठक में महापौर संजय पांडेय ने शहर के सभी वर्गों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों से इस दीपोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि जगदलपुर की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने और स्वच्छता अभियान को सशक्त बनाने का सामूहिक प्रयास है।

महापौर ने अपने संदेश में कहा, “समस्त शहरवासियों से आग्रह है कि वे इस दीपोत्सव में सहभागी बनकर स्वच्छता और सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा दें। आइए, दीपों की रोशनी से दलपत सागर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर एवं गौरवशाली बनाएं तथा ‘स्वच्छ जगदलपुर’ के हमारे संकल्प को साकार करें।”

बैठक में यह तय किया गया कि इस आयोजन को व्यापक सहभागिता के साथ सफल बनाया जाएगा, ताकि दलपत सागर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और पर्यावरणीय गरिमा को संरक्षित किया जा सके। इस दीपोत्सव के माध्यम से स्वच्छता का संदेश, जल-संरक्षण एवं सांस्कृतिक एकता को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

इनकी रही प्रमुख सहभागिता
दलपत सागर आइलैंड में दीपोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने वाली इस बैठक में प्रमुख रूप से महापौर संजय पांडेय, निगम आयुक्त प्रवीण वर्मा, अनिल लुंकड़, संपत झा, धीरज कश्यप, राम नरेश पांडे, विधु शेखर झा, संग्राम सिंह राणा, लक्ष्मण झा, एच. वाई. कुकड़े, कल्पना वर्मा, सुलता महाराणा, अनिल अग्रवाल, मुकेश सिंह, राजकुमार पाठक, अनिल झा, शशिनाथ पाठक, रतन व्यास, धर्मेंद्र महापात्र, कलविंदर सिंह, वीरेंद्र बहुते, रितेश सिन्हा, गोपाल भारद्वाज, हेमंत श्रीवास, विजय बहादुर के अलावा सृष्टि की टीम, दलपत सागर बचाओ अभियान की टीम, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, माहेश्वरी ठाकुर, गीता नाग, कलावती कसेर, रोशन सिसोदिया, राजपाल कसेर, ममता राणा, बसंती समरथ, राधा बघेल, सतरूपा मिश्रा सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

शहरवासियों में इस घोषणा के बाद उत्साह का माहौल है। यह माना जा रहा है कि यह दीपोत्सव जगदलपुर के इतिहास में एक यादगार और प्रेरणादायक आयोजन सिद्ध होगा, जो सामुदायिक भागीदारी और नगर गौरव का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

Kreo Auto Focus Digital Streaming Rotation (Webcam)

आसान सेटअप और ऑटो-फ़ोकस के साथ यह webcam लाइव स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉल और रिकॉर्डिंग के लिए बढ़िया है। नीचे दिए गए बटन से प्रोडक्ट का रेट और डिटेल्स Amazon पर देखें।

  • ऑटो फ़ोकस — साफ़ विडियो
  • रोटेशन सपोर्ट — बेहतर एंगल
  • स्ट्रीमिंग-फ्रेंडली
View on Amazon (Buy / Check Price)

Disclosure: यह एक affiliate लिंक है — अगर आप खरीदते हैं तो साइट को थोड़ा कमीशन मिल सकता है, जिसका आपके लिए कोई अतिरिक्त खर्च नहीं होगा।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post