PM किसान सम्मान निधि: बस्तर के 160 किसानों ने कोयंबटूर से जुड़कर सुना PM मोदी का संबोधन, 18000 करोड़ रुपये का हुआ हस्तांतरण
जगदलपुर/बस्तर। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मंगलवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan Samman Nidhi) की 21वीं किस्त का हस्तांतरण किया गया। इस अवसर पर देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18000 करोड़ रुपये से अधिक की सम्मान राशि जारी की गई। वहीं बस्तर के 63773 किसानों के खाते में 12 करोड़ 75 लाख रुपए अंतरित हुए।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), बस्तर के परिसर में स्थानीय किसानों को ऑनलाइन जोड़ा गया। कृषि विज्ञान केंद्र, बस्तर एवं कृषि विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले भर के 160 किसानों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को सीधा सुना और लाभान्वित हुए।
कृषि विज्ञान केंद्र में स्वागत और मार्गदर्शन
कार्यक्रम की शुरुआत में कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. संतोष नाग ने स्वागत उद्बोधन दिया और केंद्र द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में किसानों को विस्तृत जानकारी दी।
किसानों को जैविक और आधुनिक खेती का दिया गया संदेश
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं कृषि सभापति, जगदलपुर भूपेंद्र ठाकुर ने किसानों से जैविक खेती और प्राकृतिक खेती को अपनाने की सलाह दी।
विशिष्ट अतिथि एवं पूर्व विधायक, चित्रकोट लच्छूराम कश्यप ने किसानों को आधुनिक तकनीकों से खेती करने के लिए प्रेरित किया।
संतुलित उर्वरक और देसी बीजों पर जोर
भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष नील कुमार बघेल ने रासायनिक उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर बल दिया। वहीं, संघ के जिला कोषाध्यक्ष नन्द किशोर पांडे ने धान के देसी बीजों के उपयोग एवं संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया।
एग्रीस्टेक पोर्टल और आधार लिंकिंग की दी गई जानकारी
उप संचालक कृषि, राजीव श्रीवास्तव ने किसानों को एग्रीस्टेक ऑनलाइन पोर्टल की जानकारी दी और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि उनके बैंक खाते आधार से लिंक हों, ताकि वे किसान सम्मान निधि का लाभ बिना किसी रुकावट के प्राप्त कर सकें।
मौके पर उपस्थित लोग
इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकगण (धर्मपाल केरकेटटा, डॉ. राहुल साहू, दुष्यंत पाण्डेय, श्वेता मण्डल, कमल ध्रुव, दिनेश ध्रुव), कृषि विभाग के अधिकारी (सुधराम नेताम, लखनधर दीवान, गुरु प्रसाद नेताम, विक्रम भदौरिया) तथा भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी (शंकर राव, छबीलेश्वर जोशी, बीरेन्द्र कुमार दिल्लीवार) सहित जिले भर के 155 किसान उपस्थित रहे।
Kreo Auto Focus Digital Streaming Rotation (Webcam)
आसान सेटअप और ऑटो-फ़ोकस के साथ यह webcam लाइव स्ट्रीमिंग, वीडियो कॉल और रिकॉर्डिंग के लिए बढ़िया है। नीचे दिए गए बटन से प्रोडक्ट का रेट और डिटेल्स Amazon पर देखें।
- ऑटो फ़ोकस — साफ़ विडियो
- रोटेशन सपोर्ट — बेहतर एंगल
- स्ट्रीमिंग-फ्रेंडली
Disclosure: यह एक affiliate लिंक है — अगर आप खरीदते हैं तो साइट को थोड़ा कमीशन मिल सकता है, जिसका आपके लिए कोई अतिरिक्त खर्च नहीं होगा।
🌿 Dabur Ashwagandha
Amazon पर खरीदें🚨 धूल से बचाव के लिए सुझाव
जगदलपुर की धूल भरी सड़कों से बचाव के लिए N95 मास्क एक कारगर उपाय हो सकता है:
*हमारे रीडर इस लिंक से खरीदारी करते हैं तो हमें एक छोटा कमीशन मिलता है
