बस्तर पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय सम्मान, पुलिस स्मृति चिन्ह से किया गया अलंकृत

बस्तर पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय सम्मान, पुलिस स्मृति चिन्ह से किया गया अलंकृत

पुलिस अफसरों का सम्मान करते राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के पदाधिकारी

जगदलपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक विशेष समारोह में बस्तर संभाग के दो पुलिस अधिकारियों को उनकी समर्पित सेवा और सराहनीय कार्यशैली के लिए राष्ट्रीय स्तर पर 'पुलिस स्मृति चिन्ह' से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान बोधघाट सहायक थाना प्रभारी उप निरीक्षक नेगी एवं परपा थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद तारिक को प्रदान किया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने उनकी कड़ी मेहनत और जनता की सेवा में समर्पण की सराहना की।

पुलिस थाना प्रभारियों का राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के पदाधिकारियों  ने किया सम्मान

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार और छत्तीसगढ़ राज्य अध्यक्ष डॉ. जतिंद्रपाल सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया था। संस्था द्वारा देश भर में ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर पुलिस बल के उत्कृष्ट सदस्यों को सम्मानित किया जा रहा है।

सम्मान समारोह में संभागीय अध्यक्ष जगमोहन सोनी, उपाध्यक्ष प्रेम दास मानिकपुरी, महासचिव योगेंद्र कश्यप और जिला अध्यक्ष धीरेंद्र पटनायक सहित संस्था के कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस सम्मान के माध्यम से पुलिस बल के प्रति आभार और समर्थन व्यक्त किया गया तथा उनकी निस्वार्थ सेवा को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है।

🛒 Amazon Recommendation: HP Multi-Device Bluetooth Keyboard

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post