बस्तर दशहरा: रथ परिक्रमा मार्ग में भूमिगत विद्युत लाइन कार्य का निरीक्षण

बस्तर दशहरा: रथ परिक्रमा मार्ग में भूमिगत विद्युत लाइन कार्य का निरीक्षण

भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने का कार्य तय समय सीमा में होगा पूर्ण
जगदलपुर | सितंबर 2025
बीजेपी नेता किरण देव और महापौर संजय पांडे द्वारा बस्तर दशहरा रथ परिक्रमा मार्ग में भूमिगत बिजली लाइन कार्य का निरीक्षण

बस्तर के विश्व प्रसिद्ध दशहरा पर्व पर रथ परिक्रमा मार्ग पर भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने के कार्य का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने निरीक्षण कर चल रहे कार्य की संबंधित अधिकारियों से जानकारी लिया।

716 लाख की लागत से विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व में भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने का कार्य का विगत दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव के द्वारा विधिवत भूमिपूजन किया गया था। भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने बस्तर दशहरा के बहुप्रतीक्षित कार्य को दशहरा पर्व के पूर्व भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने का निर्देश दिया था।

"बस्तरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व पर रथ परिक्रमा मार्ग में भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने के लिए 716 लाख की लागत से कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है।"

भूमिपूजन के पश्चात भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने का कार्य तेजी गति से चल रहा है। जिसका गुरुवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने निरीक्षण कर संबंधित विभाग के अधिकारी व ठेकेदार को निर्देश दिया कि कार्य को तय समय सीमा में पूर्ण करें।

साथ ही जिन मार्गों में विद्युत लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है उन मार्गों में कांक्रीटीकरण करनें का निर्देश दिया। जिससे रथ परिक्रमा के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा बस्तरवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व पर रथ परिक्रमा मार्ग में भूमिगत विद्युत लाइन बिछाने के लिए 716 लाख की लागत से कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। बस्तर की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करने के लिए हमारे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं। भूमिगत विद्युत लाईन बिछाने का कार्य तय समय सीमा में पूर्ण होगा।

इस दौरान महापौर संजय पांडे, अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एम आई सी सदस्य निर्मल पानीग्राही, संग्राम सिंह राणा, लक्ष्मण झा, शशि रथ, आशुतोष पांडेय, गोविंद ईनाणी, सीएसपीडीसीएल के अधिकारी खान व पीडब्ल्यूडी के अधिकारी सिन्हा व अन्य उपस्थित थे।

© 2025 समग्र विश्व समाचार. सभी अधिकार सुरक्षित.

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post