ISSN: 3139-9959 (Online)

बस्तर बाढ़ राहत: मुस्लिम समाज और निजी स्कूल संगठन ने की मदद

बस्तर बाढ़ राहत: मुस्लिम समाज और निजी स्कूल संगठन ने प्रभावितों की मदद की

जगदलपुर

विगत दिनों बस्तर अंचल में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से हुई भारी तबाही हुई। बाढ़ में कई लोगों की जान चली गई, जबकि बड़ी संख्या में घर क्षतिग्रस्त हो गए। पुल-पुलियों के बह जाने से करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ सामाजिक संगठन भी पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बस्तर संभाग मुस्लिम समाज और निजी स्कूल प्रबंधकीय संगठन ने बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

बस्तर संभाग मुस्लिम समाज ने वितरित की राहत सामग्री

मुस्लिम समाज के सदस्यों ने बाढ़ पीड़ितों को सहायता पहुंचाई

बस्तर संभाग मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मांदर पहुंचे। उन्होंने वहां जरूरतमंदों के बीच दैनिक उपयोग की वस्तुएं वितरित कीं।

इस राहत कार्य में उनके साथ शेख यासीन, महफूजा खान और अनूप अवस्थी भी मौजूद रहे। राहत सामग्री में पेस्ट, ब्रश, तेल, आलू, प्याज, बिस्किट, ब्रेड, साबुन और शैंपू जैसी रोजमर्रा की आवश्यक चीजें शामिल थीं, जो बाढ़ की मार झेल रहे परिवारों के लिए राहत का बड़ा सहारा बनीं।

स्थानीय लोगों ने हाजी वसीम अहमद की इस पहल की सराहना करते हुए इसे इंसानियत की सबसे बड़ी सेवा बताया। उनका कहना है कि संकट की इस घड़ी में समाज के जिम्मेदार लोग यदि आगे आते हैं, तो पीड़ितों का दर्द कम हो सकता है।

हाजी वसीम अहमद ने कहा कि "मुसीबत के समय किसी की मदद करना ही असली इंसानियत है। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने भाई-बहनों को अकेला महसूस न होने दें। अल्लाह ने हमें जो नेमतें दी हैं, उन्हें दूसरों के बीच बांटना ही असली सुख है।"

उनकी यह सेवा सिर्फ राहत सामग्री बांटने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वे लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद करने के प्रयास में जुटे हैं।

निजी स्कूल प्रबंधकीय संगठन ने दी सहायता राशि

निजी स्कूल प्रबंधकीय संगठन द्वारा बस्तर कलेक्टर को बाढ़ पीड़ितों की सहायता हेतु राहत सामग्री तथा चेक प्रदान किया गया है। सहायता सामग्री में निजी स्कूलों द्वारा एकत्रित किए गए कपड़े, मच्छरदानी, कंबल, 51 नग गैस चूल्हा आदि कलेक्टर को सौंपा गया है।

निजी स्कूल प्रबंधकीय संगठन ने बाढ़ प्रभावितों की आर्थिक मदद की

निजी स्कूल प्रबंधकीय संगठन के सचिव नीलोतपाल दत्त ने जानकारी दी है कि संगठन के अंतर्गत जितने स्कूल हैं, इन सभी से अपील की गई थी कि इस कठिन परिस्थिति को देखते हुए खुलकर दान करें।

निजी स्कूल संगठन के प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष कुलदीप प्रकाश, सचिव नीलोत्पल दत्त, राजेंद्र सिंह, रंजीत विश्वास, चंद्रभान सिंह ठाकुर, चंद्रभूषण पांडे, वाई. नाथन, अमित देवांगन, रिदा मीर उपस्थित थे।

© 2025 बस्तर समाचार. सर्वाधिकार सुरक्षित. 

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }