भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने सरपंच संघ के साथ बैठक कर विकास योजनाओं पर चर्चा की
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के आड़ावाल स्थित सामुदायिक भवन में नवनियुक्त संरपंच संघ के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में क्षेत्र के विकास और पंचायतों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
विकास कार्यों पर जोर
किरण देव ने सभी नवनियुक्त संरपंचों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता की मांग के अनुरूप क्षेत्र का विकास करना हमारा प्रमुख दायित्व है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मूलभूत सुविधाओं के लिए राशि की कोई कमी नहीं होगी और जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।
समस्याओं के समाधान का आश्वासन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरपंच संघ की समस्याओं को शासन तक पहुंचाकर उनका समाधान करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि सभी पंचायतों से अपेक्षा है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की जनता की मांग के अनुरूप विकास प्रस्ताव तैयार करें, जिन पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।
मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सेठिया, हरिराम मंडावी, संरपंच संघ के अध्यक्ष रैदू नाग, सचिव मानसाय, सुब्रतों विश्वास, राजेश शर्मा, सीमांचल दास, गणेश नागवंशी, हेमंत पोयाम, जंयती कश्यप, जितेन्द्र बाकड़ा, महादेव बाकड़े, महेन्द्र नाग एवं अन्य संरपंच गण।
जूडो चैंपियनशिप का शुभारंभ
इसी क्रम में, शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार (टाऊन हॉल) में आयोजित 13वीं इंटर स्कूल जूडो चैंपियनशिप का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने विधिवत शुभारंभ किया।
महापौर संजय पांडे, विद्याशरण तिवारी, अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, एम आई सी सदस्य निर्मल पानीग्राही, योगेन्द्र पांडे, लक्ष्मण झा, राणा धोष, एवं बस्तर जिला जूडो संध सचिव अब्दुल मोईन, कविता ठाकुर, मकसूदां हुसैन, सुमन राव, नवीन ठाकुर, निलेश कोंडे व अन्य पदाधिकारी।