मोबाइल टावर सील करेगा नगरनिगम: 1.56 करोड़ बकाया राशि के चलते मंगलवार को होगी कार्रवाई

मोबाइल टावर सील करेगा नगरनिगम: 1.56 करोड़ बकाया राशि के चलते मंगलवार को होगी कार्रवाई

जगदलपुर नगर निगम का कड़ा रुख - राजस्व सभापति ने दी जानकारी

जगदलपुर। नगर निगम द्वारा शहर में स्थापित मोबाइल टावर कंपनियों पर कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। निर्धारित समयावधि में नवीनीकरण शुल्क जमा न करने पर अब मंगलवार को टावर सील करने की कार्रवाई की जाएगी।

नगर निगम की टीम ने लिया निर्णय

नगर निगम महापौर संजय पांडे के मार्गदर्शन व राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के नेतृत्व एवं आयुक्त प्रवीण वर्मा एवं उप अभियंता दीपांशु देवांगन के दिशा निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है।

1 करोड़ 56 लाख 80 हजार रुपये बकाया - केवल 31.50 लाख की हुई वसूली

राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने बताया कि नगर निगम को मोबाइल टावरों से कुल 01 करोड़ 56 लाख 80 हजार रुपये की बकाया राशि प्राप्त करनी है। इसमें से वित्तीय वर्ष 2025-26 तक केवल 31 लाख 50 हजार रुपये की ही वसूली हो पाई है।

कंपनियों के अनुसार बकाया राशि का विवरण

  • इंडस टावर लिमिटेड –15 टावर, 43.95 लाख बकाया
  • एटीसी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. – 10 टावर, 38 लाख बकाया
  • सम्मिट डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. –18 टावर, 5.40 लाख बकाया
  • वायरलेस टी.टी. इन्फो लि. – 09 टावर, 31.05 लाख बकाया
  • बी.टी.ए. सेलकॉन – 04 टावर, 11.80 लाख बकाया
  • भारती इंफ्राटेल कंपनी लि. (एयरटेल) – 07 टावर, 26.60 लाख बकाया
  • बीएसएनएल –21 टावर, 05.50 लाख बकाया

05 अगस्त को जारी हुआ था नोटिस - अब होगी सीलिंग

नगर निगम ने 05 अगस्त 2025 को नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर नवीनीकरण शुल्क जमा करने का आदेश दिया था। स्पष्ट चेतावनी दी गई थी कि शुल्क जमा न करने की स्थिति में टावर बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।

मंगलवार को इन टावरों पर होगी कार्रवाई

इसको देखते हुए नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है मंगलवार को एटीसी टावर, इंडस टावर एवं जिओ टावर को सील किया जायेगा. यह जानकारी राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा ने दी।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post