संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अनुराग और अलंकृता बने चैंपियन | SamagraVishwa

संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अनुराग और अलंकृता बने चैंपियन

जगदलपुर के इंदिरा स्टेडियम में हुआ भव्य आयोजन, 350 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया भाग

अतिथियो के साथ संभाग स्तरीय शतरंज टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ी – बस्तर

जगदलपुर। रविवार को स्थानीय प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संभाग के विभिन्न जिलों से लगभग 350 से ज्यादा खिलाड़ियों ने भाग लिया।

पुरुष वर्ग ओपन में अनुराग जैन और महिला ओपन में अलंकृता मोहराणा विजेता रहीं। वहीं अंडर 19 बालक में याशिर पाशा और बालिका में चेतना सोलंकी ने जीत दर्ज की। अन्य विजेताओं में गर्व बनिक, निशिता देवांगन, देव मंडावी, तराना सारथी, वेदांत शुक्ला और अनुष्का कुमारी शामिल हैं।

टूर्नामेंट का उद्घाटन और समापन

संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शुभारंभ में उपस्थित अतिथि

इस टूर्नामेंट का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग और छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान में किया गया। शुभारंभ डीएफओ रामकृष्ण, डॉ. दीक्षा और जहीर खान ने दीप प्रज्वलन से किया।

समापन समारोह में महापौर संजय पांडे और राजेश त्रिपाठी ने विजेताओं को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिए। महापौर ने कहा कि शतरंज एक बुद्धि, योजना और संयोजन का खेल है जो जीवन के निर्णयों में भी मदद करता है।

संभागीय भागीदारी और सहयोग

शतरंज  प्रतियोगिता में खेलते प्रतिभागी।

बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, दंतेवाड़ा, कोंडागांव, कांकेर और बस्तर के खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रमुख सहयोग छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ और जिला शतरंज संघ बस्तर द्वारा किया गया।

विजेताओं की सूची

  • अंडर 9 बालक: वेदांत शुक्ला, मानस तिवारी, वेद अर्का रंगनाधा
  • अंडर 9 बालिका: अनुष्का कुमारी, प्रार्थना विश्वकर्मा, समीक्षा शुक्ला
  • अंडर 12 बालक: देव मंडावी, अर्सलान कादिर, एकांश दहिया
  • अंडर 12 बालिका: तराना सारथी, ब्रिस्टी साहा, मोनल गुरूपंथ
  • अंडर 15 बालक: गर्व बनिक, अर्नव कुमार झा, आलोक सिंह ठाकुर
  • अंडर 15 बालिका: निशिता देवांगन, हृतिका झा, आयुषी राठी
  • अंडर 19 बालक: याशिर पाशा, कृष्ण नेताम, इशाक पाशा
  • अंडर 19 बालिका: चेतना सोलंकी, तनीश्क झा, सौम्या पहारे
  • ओपन पुरुष वर्ग: अनुराग जैन, रोहित पांडेय, इशांश सिंह
  • ओपन महिला वर्ग: अलंकृता मोहराणा, एकता शावनक, इच्चापुरम अन्नपूर्णा

आयोजन सहयोगी और व्यवस्थापक

आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाने वालों में शशांक श्रीधर, राकी देवांगन (फीडे आर्बिटर), शुभम बसोने, मनोज, तरुण सारथी, शेख लतीफ, राजेश जेना, पूर्णिमा सरोज, जयश्री शेंडे, अभिनव जेना, संगीता तिवारी, लोकेश पांडे, सुकिर्ति तिवारी, मंजू सारथी, प्रिया पांडे, मिनेश पानिग्रही, बबिता बंजारा, अभिषेक जेना, आशीष, तोसीफ, मकसुदा हुसैन, राेहित तिवारी, प्रदीप साहू, कोटेश्वर राव, विनय सिंधे हर्ष शेंडे आदि शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन पूर्णिमा सरोज और आभार प्रदर्शन बीएस ध्रुव द्वारा किया गया। सचिव हितेश तिवारी ने आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को धन्यवाद दिया।

basant dahiya

हमारा नाम बसंत दहिया है। हम पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। इस दौरान हमने अपने जिला व राजधानी रायपुर में प्रमुख बड़े समाचार पत्रों के साथ जुड़कर काम किया। अप्रेल 2024 से हमने अपना न्यूज पोर्टल समग्रविश्व की शुरूआत की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post