ISSN: 3139-9959 (Online)

बचेली में एनएमडीसी कर्मचारी कर रहे भूख हड़ताल, वेज रिवीजन की मांग

बचेली में एनएमडीसी कर्मचारी कर रहे भूख हड़ताल,  वेज रिवीजन की मांग

बचेली में एनएमडीसी कर्मचारी कर रहे भूख हड़ताल,  वेज रिवीजन की मांग
बचेली। लंबित वेतन समझौते व अन्य मांगों को लेकर बचेली में एनएमडीसी कर्मियों द्वारा अनिशिचतकालीन भूख हड़ताल किया जा रहा है। हड़ताल का असर लौह अयस्क के उत्पादन पर दिख रहा है। विगत 6 मार्च से हड़ताल की जा रही है। सभी कर्मचारियों ने आवश्यक सुरक्षा नियमों के तहत ओवरटाइम पर नहीं जाने का निर्णय लिया है जिसके कारण उत्पादन प्रभावित हो रहा है। वित्तीय वर्ष का अंतिम माह होने के कारण मार्च महीने में लौह अयस्क उत्पादन चरम पर होता है। स्थानीय चेक पोस्ट पर कर्मचारियों द्वारा पंडाल लगाकर कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों के लिए सरकार व एनएमडीसी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। माइनिंग में जाने वाली बसों को रोककर नारेबाजी की जा रही है। बताया गया कि वेतन समझौते से  संबंधित फाइल इस्पात मंत्रालय में अटकी है। कर्मियों का मानना है कि सरकार कर्मचारियों का वेज रिवीजन करने पर विचार नहीं कर रही है जो कि 2022 से लंबित है। बुधवार को हड़ताल में गए कर्मचारियों को अपना समर्थन देने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा साव कांग्रेस के पार्षदों के साथ के साथ पहुंची थी। यहां उन्होंने कर्मचारियों से मुलाकात कर भूख हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने मुलाकात की।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }