ISSN: 3139-9959 (Online)

होली पर टाउन क्लब मैदान में हास्य कवि सम्मेलन आयोजित

होली पर टाउन क्लब मैदान में हास्य कवि सम्मेलन आयोजित

होली पर टाउन क्लब मैदान में हुआ कवि सम्मेलन
जगदलपुर। होली के अवसर पर साहित्य एवं कला समाज जगदलपुर के द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। टाउन क्लब मैदान, दंतेश्वरी मंदिर के सामने आयोजित हुए कवि सम्मेलन में हास्य कवि छपरा मध्यप्रदेश से मुकेश मनमौजी, वारासिवनी से अंतु झकास, गीदम छ.ग से  विशाल आवारा ने शिरकत की। जगदलपुर से लोक कवि रंगमंच कलाकार नरेन्द्र पाढ़ी, श्रीमती डालेश्वरी पाण्डे, श्रीमती स्मृति मिश्रा, श्रीमती ममता मधु शामिल थे। सनत सागर का कुशल मंच संचालन श्रोताओं को बांधे रखा। उन्होंने व्यंग्य करते कहा कि पार्षद यदि अपनी प्रेमिका से प्रेम का इजहार करेंगे तो ये पंक्तियां होंगी-
दलपत सागर में उगी जलकुंभियों की तरह तेरे घने बाल है
उखड़ी गढ्ढेवाली सड़कों में तकधिन तकधिन करती चाल है
शहर के मच्छरों की गुनगुनाहट तरह तेरे होंठों की सुरताल है
कब तू सज संवर कर बनठनकर आयेगी यही होंठों पर सवाल ह्रै।
मुकेश मनमौजी जी ने कहा- हमारी कविताओं में सरस्वती का वास होता है जो ताली बजाते हैं वो पार्षद होते हैं वे महापौर बन जाते हैं और जो महापौर होते हैं वे विधायक बन जाते हैं।
टी वी सीरियल वाह वाह क्या बात के कवि अंतु झकास ने अपनी अदाओं से खूब हंसाया। ममता मधु ने अपनी चिंगारी कविता से महिलाओं का पक्ष रखा और श्रृंगार की कविताएं पढ़ीं। प्रथम बार मंच साझा करने वाली श्रीमती डालेश्वरी पाण्डे ने अपनी आवाज और रचनाओं से शमा बांधा तो वहीं स्मृति मिश्रा ने अपनी गजल और मुक्तकों से खूब तालियां बटोरी। नरेन्द्र पाढ़ी ने अपनी हल्बी रचनाओं से श्रोताओं को हंसने पर मजबूर कर दिया। कुंभ में प्रसिद्ध हुई मोनालिया और नवजवानों के लेकर कविता पढ़ी। विशाल आवारा ने अपनी गंभीर आवाज में गजल पढ़ी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय पाण्डे महापौर जगदलपुर, अतिथियों में खेम देवांगन सभापति नगरनिगम, पूर्व पार्षद श्रीमती दीप्ति पाण्डे, पार्षद निर्मल पानीग्राही और लक्ष्मण झा मौजूद थे। अपने उद्बोधन में महापौर संजय पाण्डे ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जुड़ाव बढ़ता है और साहित्य के माध्यम से सामाजिक जागरूकता आती है। हमारे शहर में ऐसी प्रतिभाओं को मंच देने का वे पुरजोर प्रयास करेंगे। भविष्य में कवि सम्मेलन करवाने का पूर्ण प्रयास करेंगे।  देर रात तक चले कवि सम्मेलन ने शहर के गणमान्य और प्रतिष्ठित जनों की उपस्थिति ने यादगार बना दिया।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }