मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर में रोड शो, महापौर प्रत्याशी संजय पांडेय के लिए मांगा समर्थन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर में रोड शो, महापौर प्रत्याशी संजय पांडेय के लिए मांगा समर्थन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर में रोड शो, महापौर प्रत्याशी संजय पांडेय केलिए  मांगा समर्थन
मुख्यमंत्री के रोड  शो के दौरान चांदनी चौक के चारो ओर शहरवासियों की अपार भीड़ लगी थी।
जगदलपुर। भाजपा की और से महापौर उम्मीदवार संजय पांडेय को विजय दिलाने के लिए शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रोड शो हुआ। रोड शो एयरपोर्ट से शुरू होकर सिटी कोतवाली, गोल बाजार, दंतेश्वरी मंदिर से चांदनी चौक तक हुआ। सीएम विष्णुदेव साय ने शहरवासियों को संबोधित करते हुए महापौर प्रत्याशी संजय पांडेय के लिए समर्थन मांगा। रोड शो के दौरान सीएम के साथ महापौर प्रत्याशी संजय पांडेय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण देव, मंत्री केदार कश्यप तथा बस्तर सांसद महेश कश्यप व भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 13 माह सफलतापूर्वक पूरे हो गए है। आज दिल्ली में भी भाजपा की सरकार आ गई है। अब हमारा अगला लक्ष्य छत्तीसगढ़ के सारे नगरीय निकाय पर भाजपा का परचम लहराना है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर में रोड शो, महापौर प्रत्याशी संजय पांडेय केलिए  मांगा समर्थन
रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ महापौर प्रत्याशी संजय पांडेय हाथ दिखाकर जनता का आभार मानते हुए।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बीते 13 महीनाें में प्रदेश सरकार के द्वारा मोदी की गारंटी को जन-जन तक पहुंचाया है। प्रदेश के 27 लाख से ज्यादा किसानों को 12000 करोड रुपए की राशि दी गई है। वहीं महतारी वंदना योजना के तहत 70 लाख माताओं को लाभ पहुंचाया गया है। प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव व पंचायत चुनाव में निश्चित रूप से भाजपा को ही जीत मिलेगी। 10 नगर निगम में इससे पहले कांग्रेस के महापौर थे जिनका कार्यकाल जनता ने देखा है। डिप्टी सीएम अरुण साव के साथ लगातार हम दौरा कर रहे हैं और हमारे द्वारा भूमि पूजन किया जा रहा है। अब तक 7000 करोड़ से ज्यादा के विकास कामों की स्वीकृति दी गई है।

मां दंतेश्वरी मंदिर में की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जगदलपुर में रोड शो, महापौर प्रत्याशी संजय पांडेय केलिए  मांगा समर्थन

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रोड शो के दौरान सिरहासार चौक स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचे। यहां माता के दर्शन कर पूजा अर्चना की। महापौर प्रत्याशी संजय पांडेय की जीत की कामना के साथ ही पूरे प्रदेश के लिए खुशहाली की कामना की।
50 से अधिक कांग्रेसी भाजपा में हुए शामिल 

सीएमसी रोड शो के दौरान 50 से अधिक भाजपा कांग्रेस को ने भाजपा की सदस्यता ली। इनमें पूर्व सांसद प्रतिनिधि और प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा भी हैं।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post