भाजपा ने 12 सदस्यों को 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित

भाजपा ने 12 सदस्यों को 6 वर्ष के लिए किया निष्कासित



जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के 12 सदस्यों को 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है। भी सभी 12 सदस्य पार्टी के घोषित उम्मीदवारों के विरुद्ध चुनाव मैदान पर उतरे हैं।

नगरपालिक निगम जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध निर्दलीय के तौर पर चुनाव लड़ रहे पार्टी के 12 सदस्यों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्षों के लिए निष्काषित कर दिया गया है। उक्ताश्य की जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी बस्तर जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश द्वारा गजेंद्र कुमार साहू, उत्तम कुमार साहू, करण बघेल, कुबेरनाथ देवांगन, मानिक राम नाग, चंद्रभान नागवंशी, चिंतामणि सोनी, रामकुमार मंडावी, रूपरानी दास,रामू कश्यप, गायत्री सोनी,धनसिंह नायक को भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के विरुद्ध चुनाव लड़ने पर निष्कासन की कार्यवाही की गई है।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post