कमल खिलते ही मिलेगी धूल, अव्यवस्थित पार्किंग, अस्वच्छता जैसी प्रमुख समस्याओं से निजात : संजय पाण्डेय

कमल खिलते ही मिलेगी धूल, अव्यवस्थित पार्किंग, अस्वच्छता जैसी प्रमुख समस्याओं से निजात : संजय पाण्डेय

चुनाव प्रचार के लिए संजय ने कसी कमर, प्रत्येक दिन सात वार्डों का भ्रमण कर बता रहे अपना विज़न

कमल खिलते ही मिलेगी धूल, अव्यवस्थित पार्किंग, अस्वच्छता जैसी प्रमुख समस्याओं से निजात : संजय पाण्डेय
जगदलपुर। पार्षद से भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी तक का सफर तय कर रहे संजय पाण्डेय बुधवार को प्रचार शुरू करने से पहले शहर के नया बस स्टैण्ड समीप स्थित गुरुद्वारा पहुंचे। उन्होंने सिख समाज के लोगों से आत्मीय मुलाकात की, गुरुद्वारा में मत्था टेका एवं जगदलपुरवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। 
इस दौरान ‘संजय पाण्डेय’ ने कहा कि सिख समाज के धर्म गुरूओं का जीवन त्याग, वीरता और मानवता की सेवा का प्रतीक है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से लिया मार्गदर्शन

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से संजय पाण्डेय ने मुलाकात कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। किरण सिंह देव ने आगामी नगरीय निकाय चुनाव में सरकार के जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार करने एवं शहर के विकास में भाजपा सरकार के काम-काजों को हर अंतिम व्यक्ति तक प्रसारित करने की बात कहते हुए जीत का मंत्र भी दिया।

सात वार्डों में चलाया जनसंपर्क अभियान

संजय पांडेय बुधवार को शहर के शांति नगर वार्ड, मदर टेरेसा वार्ड, शहीद गुण्डाधुर वार्ड, राजीव गांधी वार्ड, सुंदरलाल वार्ड, संजय गांधी वार्ड एवं जवाहर नगर वार्ड में जनसंपर्क कर आमजन से भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। 

भाजपा ने की नुक्कड़ सभाएँ

भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी संजय पांडेय ने शहर के शांति नगर वार्ड, मदर टेरेसा वार्ड, शहीद गुण्डाधुर वार्ड, राजीव गांधी वार्ड, सुंदरलाल वार्ड, संजय गांधी वार्ड एवं जवाहर नगर वार्ड में आयोजित नुक्कड़ सभा में जनता को संबोधित कर भाजपा का विज़न एवं घोषणा पत्र में जारी वादों से अवगत कराया एवं सुशासन की सरकार बनाने जगदलपुर नगर को ट्रिपल इंजन एवं सभी 48 वार्डों में चार इंजन की सरकार बनाने का आग्रह किया।

रेखा ने महिला मोर्चा के साथ झोंकी ऊर्जा

एक तरफ महापौर प्रत्याशी संजय पाण्डे ने चुनाव प्रचार में जुटे है, तो दूसरीओर उनकी पत्नी रेखा पाण्डेय ने भी महिला मोर्चा के साथ मिल कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में समर्थन जुटा रहीं हैं। रेखा पाण्डेय महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों के साथ मिलकर वन-टू-वन वार्डों का दौरा कर रही हैं। साथ ही हर अंतिम व्यक्ति से संवाद स्थापित कर संजय के शहर विकास विजन की रूपरेखा रख रही हैं। 

समाजों के साथ संजय कर रहे बैठकें

दिन-भर वार्डों में डोर-टू-डोर प्रचार करने के बाद संजय पाण्डेय शाम से देर रात तक विभिन्न समाजों के साथ बैठकें कर रहे हैं। साथ ही भाजपा सरकार की घोषणा पत्र में जारी जनहितैषी वायदों से भी अवगत कर भाजपा प्रत्याशियों को प्रचण्ड मतों से जिताकर शहर में विकास का कमल खिलाने का आग्रह कर रहे हैं।

basant dahiya

हमारा नाम बसंत दहिया है। हम पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। इस दौरान हमने अपने जिला व राजधानी रायपुर में प्रमुख बड़े समाचार पत्रों के साथ जुड़कर काम किया। अप्रेल 2024 से हमने अपना न्यूज पोर्टल समग्रविश्व की शुरूआत की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post