जन अधिकार मोर्चा ने बस्तर संभाग स्तरीय दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया

जन अधिकार मोर्चा ने बस्तर संभाग स्तरीय दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया

जन अधिकार मोर्चा ने बस्तर संभाग स्तरीय दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया

जगदलपुर।  जन अधिकार मोर्चा ने संभाग स्तरीय दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। आयोजन में बस्तर संभाग के सभी जिलों से पदाधिकारी सम्मिलित हुए। सर्वप्रथम पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। आयोजन में अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका सिंह और प्रदेश प्रभारी कर्मवीर सिंह जादौन उपस्थित थे। मिलन समारोह में सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे और प्रदेशवासियों के लिए खुशहाली की कामना की। जन अधिकार मोर्चा के द्वारा लोगों की विभिन्न समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए इस पर भी सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार रखे। संगठन के विस्तार पर चर्चा की गई।इस अवसर पर जन अधिकार मोर्चा के प्रदेश प्रभारी कर्मवीर सिंह जादौन, प्रदेश अध्यक्ष चंद्रिका सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष एम डी बघेल, प्रदेश महासचिव नितेश कुमार जैन, प्रदेश महासचिव दीप्ति तिवारी, प्रदेश सचिव किरण देवांगन, प्रदेश सचिव राजेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष रवि तिवारी, बस्तर संभाग अध्यक्ष शिवा स्वर्णकार, बस्तर संभाग उपाध्यक्ष जयंत साहू, बस्तर संभाग उपाध्यक्ष विनय मंडल, कांकेर जिला अध्यक्ष तुलसी राम बघेल, जिला अध्यक्ष शोभा गंडोत्रा जिला सचिव आसमा खान, जिला सचिव सावित्री सिरदार, जिला सचिव चंद्रिका प्रसाद देवांगन एवं अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post