सड़क दुर्घटना में युवक घायल
दुर्घटना के बाद घायल युवक और उसका स्कूटर।
जगदलपुर। सोमवार सुबह करीब 9 बजे शहर के गोलबाजार स्थित जय स्तंभ चौक के सामने स्कूटर सवार युवक की एक मालवाहक से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद युवक चोटें आई है। बताया गया कि युवक अपनी स्कूटर से गुजर रहा था तभी एक तेज रफ्तार मालवाहक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते उसे टक्कर मार दी। ठोकर से युवक स्कूटर सहित गिर गया और घायल हो गया। समाचार लिखे जाने तक विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी थी।
![]() |
दुर्घटना के बाद घायल युवक को देखने आसपास के लोग जमा हो गए। |
![]() |
मालवाहक जिससे स्कूटर सवार को ठोकर लगी। |
गौरतलब है कि शहर के सबसे व्यस्ततम मार्गो में
शामिल मेन रोड में सुबह के वक्त भीड़ कम रहती है ऐसे में चारपहिया व मालवाहक काफी तेज
गति से यहां वाहन चलाते है। यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती
है।साल 2024 में सिटी के अंदर ही सड़क दुर्घटनाओं के मामले में वृद्धि हुई है।
Tags
बस्तर