बचेका पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व सीएम का अभिनंदन होगा

बचेका पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण व सीएम का अभिनंदन होगा

  • प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व वनमंत्री सहित संभाग के सभी विधायक शामिल होंगे

जगदलपुर। बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज जगदलपुर के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं मुख्यमंत्री का अभिनंदन समारोह 15 अक्टूबर को चेम्बर एवं रोटरी भवन में दोपहर 12.15 बजे से आयोजित होगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वनमंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक जगदलपुर किरण देव, सांसद महेश कश्यप, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, कोंटा विधायक कवासी लखमा, बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल, बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, जिला पंचायत अध्यक्ष बस्तर वेदवती कश्यप और महापौर सफीरा साहू उपस्थित होंगे। इस अवसर पर चेम्बर पत्रिका का विमोचन अतिथियों के द्वारा किया जाएगा। पत्रिका के संपादक संग्राम सिंह राणा हैं।

  • बचेका के ये पदाधिकारी लेंगे शपथ

बचेका के अध्यक्ष श्याम सोमानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विमल बोथरा, कनिष्ट उपाध्यक्ष कमल सेठी, महामंत्री नवरतन जलोटा, बाहरी क्षेत्र उपाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद खान, सुरेन्द्र चाण्डक, कोषाध्यक्ष श्रीधरराव मद्दी, मंत्री दीपक भानुशाली, गजेन्द्र चाण्डक, उपाध्यक्ष राजकुमार दण्डवानी, शैलेन्द्र भदौरिया, उपाध्यक्ष बाहरी ओम प्रकाश टावरी, के रवि कुमार, मंत्री बाहरी राजेश सोनी, श्रीपाल जैन, राजकिशोर राठी, जवरी लाल चौरड़िया, प्रमोद गुप्ता, नरेश राठी आदि पदाधिकारी शपथग्रहण करेंगे।

basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post