तीन दिवसीय छग स्तरीय रामधुनी प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह स्टेशन मरोदा में
भिलाई। पुरखा के सुरता जन कल्याण समिति भिलाई एवं प्राचीण
बैकुण्ठ धाम मंदिर विकास समिति बांधापार नेवई के तत्वाधान में तीन दिवसीय छग स्तरीय
रामधुनी प्रतियोगिता एवं सम्मान समारोह 6, 7 एवं 8 अक्टूबर को प्राचीन बैकुण्ठ धाम
मंदिर, बांधापार नेवई, मरोदा स्टेशन, भिलाई में आयोजित किया जाएगा।
उद्घाटन समारोह
के मुख्य अतिथि - श्रीमती कौशिल्या साय धर्मपत्नी - मुख्यमंत्री छ.ग. शासन,
अध्यक्षता - ललीत चन्द्राकर अपिव विकास प्राधिकरण, विशिष्ठ अतिथि- विजय बघेल सांसद,
डोमन लाल कोर्सेवाड़ा विधायक, गजेन्द्र यादव विधायक, रिकेश सेन विधायक, श्रीमती ओजस्वी
मंडावी प्रदेश मंत्री भाजपा, जितेन्द्र वर्मा
जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग, महेश वर्मा जिलाध्यक्ष भिलाई भाजपा, दीपक चंद्राकर सांसद प्रतिनिधी,
शैलेन्द्र शेन्डे मंडल अध्यक्ष रिसाली होंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू लाल नेताम एवं कार्यक्रम
संयोजक पद्मश्री राधेश्याम बारले ने बताया
कि 6 अक्टूबर को जय गढ़िया बाबा आदिवासी मांदरी नृत्य, सराईटोला नगरी तथा पंथी नवयुवक
मंडल पिटौरा अनुराग धारा श्रीमती कविता वासनिक के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत
किए जाएंगे।
7 अक्टूबर को
राम नाम हरि किर्तन दल, नवागढ़, श्रद्धा महिला मानस रामधुनी मंडली पेरपार जिला
बालोद, श्री कृष्ण रामधुनी मंडली गातापार जिला
धमतरी रामधुनी मानस परिवार सुपेला जिला धमतरी, श्री संगम तिरंगा, श्री राम जानकी बस्तरिहा
रामधुनी मंडली कुरिष्टीकुर जिला कांकेर, जय मां शारदा लोककला रामधुनी मंडली भैसबोड़
जिला बालोद के रामधुनी दल कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
इसी प्रकार से 8 अक्टूबर को नव ज्योति आदर्श रामधुनी मंडली
जगन्नाथपुर (सांकरा) जिला बालोद, श्री राम जानकी रामधुनी मंडली भर्रीटोला (मंगचुवा)
जिला बालोद, जय श्री राम रामधुनी मंडली खुटेरी (गुण्डरदेही) जिला बालोद, जय मां शितला
रामधुनी मंडली ओवरागहन जिला दुर्ग, जय सरस्वती रामधुनी मंडली भरींगांच (पुरुर) जिला
बालोद, छत्तीसगढ़ बालक रामधुनी मंडली देवरी (भखारा) जिला धमतरी की प्रस्तुति होंगी।
सम्मान के क्रम में छत्तीसगढ़ कला शिरोमणी सम्मान - भूपेन्द्र साहू, डॉ. अजय मोहन सहाय, सुनील सोनी को दिया जाएगा।
हृदय सम्राट भरत सम्मान - डॉ मुन्ना लाल देवदास कोपरा, राज पुरोहित विश्वमित्र सम्मान - वाय अप्पल नायडू, गुरु परशुराम सम्मान - डॉ. उदय कुमार धाबर्डे, डॉ. जी. सी. भारद्वाज, महर्षि वाल्मीकि सम्मान- डॉ. अजय मोहन सहाय, डॉ राममनोहर, गुरुवशिष्ट सन्मान - डॉ. चुरामन सिंह साहू, सुशील सकूजा, श्री हनुमान गदाधर सम्मान - ध्रुव कुमार मारकण्डे, श्री तुलसी दास सम्मान- शहोली राम डनसेना, केशर दीक्षित, माता कौशिल्या सम्मान - श्रीमती कविता वासनिक, भक्त माता शबरी सम्मान - श्रीमती गीता बंजारे, श्रीमती निर्मला भट्ट, मां सती अनुसुईया सम्मान - श्रीमती प्रेरणा धायर्डे, अहिल्या सम्मान - श्रीमती लता बघेल, भक्त श्री गुहा निषाद सम्मान- सुखदेव निषाद, मानस धुरंधर सम्मान - टीका दास मरावी, धनश्याम ठाकुर, रामधुनी रत्न सम्मान - थानु राम देवांगन, मानस बंधन सम्मान - थानसिंह पटेल, राजमंहत सुधाकर दास, गोकुल बंजारे, गोविद राम चतुर्वेदी, चंद्र प्रकाश सिंह, मानस शिरोमणी सम्मान - पंडित कुंवर दास डहरिया, पंचराम साहू, शशि सतनामी, छत्तीसगढ़िया पुत्र सम्मान- नूतन लाल साहू, बी. एल कुर्रे को प्रदान किया जाएगा।
रामधुनी स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार- 14444 रु एवं विनर
ट्राफी, द्वितीय पुरस्कार - 13333 रु. एवं
विनर ट्राफी, तृतीय पुरस्कार- 12222 रु. एवं विनर ट्राफी, चतुर्थ पुरस्कार- 11111 रू.
एवं विनर ट्राफी, पंचम पुरस्कार 10000 रु. एवं विनर ट्राफी, षष्टम पुरस्कार - 9999
रु. एवं विनर ट्राफी, सप्तम पुरस्कार - 8888 रु. एवं विनर ट्राफी, अष्टम पुरस्कार-
7777 रु. नगद एवं विनर ट्राफी, नवम पुरस्कार - 6666 रू. नगद एवं विनर ट्राकी, दसवा
पुरस्कार - 5555 रु. एवं ट्राफी, ग्यारवा पुरस्कार - 5555 रु. एवं विनर ट्राफी, बारहवा
पुरस्कार- 5555 एवं चिनर ट्राफी, सदाबहार पुरस्कार - प्रत्येक मंडली को 3000 रु. नगद,
श्रीफल एवं सिल्वर मेडल प्रदान किया जायेगा। विशेष पुरस्कार - मायन, वेशभूषा, अनुशासन,
झांकी, संगीत एवं कथा प्रसंग प्रत्येक में 1001 रु. दिया जायेगा।
समापन समारोह में 8 अक्टूबर को मुख्य अतिथि - तुलसी कौशिक,
निज सचिव - मुख्यमंत्री छ.ग. शासन, अध्यक्षता - मान. पद्मश्री भारती बंधु जी प्रख्यात
सूफी भजन गायक, विशिष्ट अतिथि - डॉ. अजय मोहन सहाय, फिल्म अभिनेता, डॉ. उदय कुमार धाबर्डे,
चिकित्सक एवं समाज सेवी, ध्रुव कुमार मारकण्डे, प्रसिद्ध समाज सेवी, डॉ. चुरामन सिंह
साहू, चिकित्सक, वाय अप्पल नायडू, प्रख्यात समाज सेवी होंगे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू लाल नेताम एवं कार्यक्रम
संयोजक पद्मश्री राधेश्याम बारले ने कार्यक्रम
में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से उपस्थित होने की अपील की है।