राजनैतिक द्वेष से काम कर रही भाजपा सरकार: जैन

राजनैतिक द्वेष से काम कर रही भाजपा सरकार: जैन

-निर्वाचित विधायक की गिरफ्तारी निंदनीय -दंतेवाड़ा में पूर्व विधायक के साथ ली पत्रवार्ता

राजनैतिक द्वेष से काम कर रही भाजपा सरकार: जैन

जगदलपुर। पूर्व संसदीय सचिव एवं जगदलपुर के पूर्व विधायक रेखचंद जैन ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार राजनैतिक द्वेष से काम कर रही है। जैन ने भिलाई के वर्तमान विधायक तथा पूर्व मेयर देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी की निंदा करते कहा है कि भाजपा की यह कारवाई बताती है कि उसका भरोसा समाज एवं संस्थाओं के प्रति नही है। शुक्रवार को दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में पीसीसी के निर्देश पर पत्रवार्ता लेकर उन्होने यह बात कही। श्री जैन व पत्रवार्ता में मौजूद दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा ने कहा कि विधायक यादव के खिलाफ पुलिस ने राज्य सरकार के निर्देश पर यह कारवाई की है। बलोदाबाजार में सतनामी समाज के आंदोलन से घबराकर यह कदम उठाया गया है जिसकी सर्वत्र निंदा हो रही है। विधायक के खिलाफ कारवाई कर भाजपा सरकार ने बता दिया है कि लोकतंत्र व संवैधानिक संस्थाओं के प्रति उसकी जवाबदेही नहीं है। जैन ने कहा है कि भाजपा के दमन के खिलाफ देश- प्रदेश की जनता जिस प्रकार से प्रतिकार कर रही है भाजपा उससे घबरा गई है। इसके परिणामस्वरूप वह ऐसे कदम उठा रही है जिससे चौतरफा उसकी भद पिट रही है। जैन ने यह मांग की है कि बलोदाबाजार की घटना के लिए जिम्मेदार भाजपा नेताओं के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कारवाई होनी चाहिए। 

पत्रवार्ता के दौरान जैन के साथ दंतेवाड़ा की पूर्व विधायक देवती कर्मा, विमल सुराना, छविंद्र कर्मा, तुलिका कर्मा, सुलोचना वट्टी, सलीम उस्मानी, कोपा कुंजाम, परमजीत सिंह जसवाल, हेमू उपाध्याय आदि कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।



basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post