ISSN: 3139-9959 (Online)

घुसपैठियों को वापस भेजने सर्वआदिवासी समाज ने कराया बस्तर बंद

घुसपैठियों को वापस भेजने सर्वआदिवासी समाज ने कराया बस्तर बंद

घुसपैठियों को वापस भेजने सर्वआदिवासी समाज ने कराया बस्तर बंद
संभाग मुख्यालय जगदलपुर का मेन रोड।

जगदलपुर(समग्रविश्व)। सर्व आदिवासी समाज ने शनिवार को बस्तर बंद का आव्हान किया था। शुक्रवार एनाउंसमेंट के द्वारा इसकी सूचना लोगों तक पहुंचाई जा रही थी। बंद का असर पहले पहर तक व्यापक स्तर पर दिखा। शहर की लगभग सभी दुकानों में ताले जड़े थे। मेडिकल और यात्री बस सेवाएं चालू थीं। दोपहर दो बजे के बाद लगभग सभी दुकानें खुल गईं।

घुसपैठियों को वापस भेजने सर्वआदिवासी समाज ने कराया बस्तर बंद
सदा गुलजार रहने वाले पैलेस रोड की छोटी दुकानों के बंद दरवाजे।

सर्व आदिवासी समाज के सदस्यों का कहना है कि बस्तर में अनाधिकृत रूप से घुसपैठिए प्रवेश कर रहे हैं।  बांग्लादेश के मौजूदा हालात के कारण वहां से कुछ घुसपैठिए बस्तर के अलग-अलग इलाकों में रहने लगे हैं।  समाज के सदस्यों ने प्रशासन से ऐसे घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द वापस भेजे जाने की मांग की है।  बताया गया कि आड़ावाल के पास कुछ बाहरी लोगों के मिली थी जो एक किराए के मकान में रह रहे थे।

दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा में नहीं दिखा असर

सर्व आदिवासी समाज के बस्तर बंद के आव्हान पर जगदलपुर में दुकानें बंद रहीं लेकिन गीदम, दंतेवाड़ा, बचेली, किरंदुल में दुकानें खुली रहीं।



basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }