ISSN: 3139-9959 (Online)

जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में जल शक्ति से नारी शक्ति अभियान अन्तर्गत एक पेड़ माँ के नाम पर पौध रोपण

जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में जल शक्ति से नारी शक्ति अभियान अन्तर्गत एक पेड़ माँ के नाम पर पौध रोपण

एक पेड़ माँ के नाम पर पौध

जगदलपुर(समग्रविश्व)। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्रों में पोषणवाटिका के साथ ही समुदाय की महिलाओं एवं बच्चों में पर्यावरण के प्रति जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। केन्द्रों में जल शक्ति से नारी शक्ति अभियान के अन्तर्गत एक पेड़ माँ के नाम पर पौधरोपण कार्यकम आयोजित किया जा रहा है। इसी  तारतम्य में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने शहर के सखी सेंटर में पौधरोपण किया। साथ ही सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सर्वे, डीपीओ अरुण पाण्डेय ने भी पौधरोपण किया। साथ ही जल शक्ति से नारी शक्ति के लिए शपथ ली गई।

विभाग द्वारा ग्राम की महिला समूहों, महिला मंडल, ग्राम स्तर की सभी महिलाओं को एकत्र कर पानी की महत्ता जैसे-स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, पानी का संचयन, रेनवाटर हार्वेस्टिंग तथा खराब पानी का अन्य उपयोग इत्यादि विषय पर जानकारी देकर प्रत्येक घरों में पानी के संचयन के लिए उपयुक्त व्यवहार परिवर्तन की कार्यवाही करने के लिए प्रेरित किया गया। बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ योजना को भी शामिल करते हुए निरंतर व्यवहार परिवर्तन के लिए समुदाय को शामिल किया गया। जिले के प्रत्येक आंगनबाडी केन्द्र में पांच फलदार पौधे का रोपण किया गया।



basant dahiya

मेरा नाम बसंत दहिया है। मैं लगभग 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं। इसी बीच मैंने बस्तर जिला व राजधानी रायपुर के प्रमुख समाचार पत्रों में अपनी सेवा देकर लोकहित एवं देशहित में कार्य किया है। वर्तमान की आवश्यकता के दृष्टिगत मैंने अपना स्वयं का न्यूज पोर्टल- समग्रविश्व अप्रेल 2024 से शुरू किया है जो जनहित एवं समाज कल्याण में सक्रिय है। इसमें आप सहयोगी बनें और मेरे न्यूज पोर्टल को सपोर्ट करें। "जय हिन्द, जय भारत"

Post a Comment

Previous Post Next Post
iframe.goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame, .goog-te-banner-frame.skiptranslate, .goog-te-menu-frame, .goog-te-balloon-frame { display: none !important; visibility: hidden !important; height: 0 !important; } body { top: 0 !important; } body > .skiptranslate { display: none !important; }