संभाग के सभी जिला मुख्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में की गई वट सावित्री की पूजा

संभाग के सभी जिला मुख्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में की गई वट सावित्री की पूजा


जगदलपुर(समग्र विश्व)।  गुरुवार को वट सावित्री व्रत एवं पूजा संपन्न की गई। सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और सुख समृद्धि के लिए  यह व्रत रखती हैं। वट सावित्री व्रत रखने से परिवार के लोगों को सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है और वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है। सनातन धर्म में प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखा जाता है। संभाग मुख्यालय सहित समस्त जिला मुख्यालयों व ग्रामीण क्षेत्रों में यह व्रत संपन्न हुआ। सुहागिन महिलाओं ने विधि विधान पूर्वक व्रत रखकर वट वृक्ष के समक्ष पूजा अर्चना की। 

वट वृक्ष की पूजा का बहुत महत्व है बरगद के वृक्ष के तने में भगवान विष्णु, जड़ों में ब्रह्मा और शाखाओं में भगवान शिव का वास है। इस वृक्ष में कई सारी शाखाएं नीचे की ओर रहती है जिन्हे देवी सावित्री का रूप माना जाता है।इसलिए मान्यता है कि इस वृक्ष की पूजा करने से भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है और मनोकामनाएं पूरी होती है।संतान प्राप्ति के लिए इस वृक्ष की पूजा करना लाभकारी माना जाता है। मान्यता है कि ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन वट वृक्ष की छांव मे देवी सावित्री ने अपने पति को पुनर्जीवित किया था इस दिन से ही वट वृक्ष की पूजा की जाने लगी।हिंदू धर्म में जिस तरह से पीपल के वृक्ष को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है उसी तरह बरगद के पेड़ को भगवान शिव का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि तीर्थंकर ऋषभदेव ने अक्षय वट के नीचे तपस्या की थी।इस स्थान को प्रयाग में ऋषभदेव तपस्थली नाम से भी जाना जाता है।



दंतेवाड़ा जिले के अंदरूनी क्षेत्र और लौहनगरी के नाम से विख्यात बचेली में भी सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री व्रत रखकर पूजा अर्चना की और अपने पति के दीर्घायु के साथ-साथ घर में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। व्रति महिलाओं ने पुराना मार्केट शिव मंदिर स्थित वट वृक्ष सहित अन्य स्थलों पर पूजा अचर्नना की।



basant dahiya

हमारा नाम बसंत दहिया है। हम पिछले 20 वर्षों से प्रिंट मीडिया में सक्रिय हैं। इस दौरान हमने अपने जिला व राजधानी रायपुर में प्रमुख बड़े समाचार पत्रों के साथ जुड़कर काम किया। अप्रेल 2024 से हमने अपना न्यूज पोर्टल समग्रविश्व की शुरूआत की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post